फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power cut from rain

बारिश ने फिर गुल कर दी जिलेभर की बिजली

Thu, 18 Aug 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Thu, 18 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Power cut from rain
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo

मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश ने एक बार फिर जिलेभर की बिजली गुल कर दी। तेज हवा के साथ आई बारिश से दर्जनभर से ज्यादा लाइनों में फाल्ट आ गया और बुलंदशहर समेत जिले के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति रात से ही ठप हो गई। बुधवार देर शाम तक कई इलाकों की बिजली सुचारु नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


मंगलवार रात बुलंदशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, स्याना, खुर्जा, औरंगाबाद, अनूपशहर, गुलावठी आदि क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके कारण जहांगीराबाद, बुलंदशहर, अनूपशहर, चांदौक, जहांगीराबाद देहात, खुर्जा, शिकारपुर में फाल्ट हो गए।
विज्ञापन


फाल्ट के कारण बुलंदशहर समेत खुर्जा, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, औरंगाबाद की लाइन ठप हो गई। 33 केवीए की लाइन में फाल्ट के कारण रात करीब 2.30 बजे से आधे शहर की बिजली पूरी तरह गुल हो गई। बुधवार शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण शहर के अनूपशहर अड्डा बिजलीघर, हाईडिल कालोनी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र के इस्लामाबाद, टीचर्स कालोनी, साठा, राधा नगर, शिकारपुर बाईपास रोड, मोहनकुटी, शेख सराय, अंसारी रोड, अंबर रोड, किदवई नगर, अनूपशहर रोड, काली नदी रोड, धमेड़ा रोड, कांशीराम आवासीय कॉलोनी, प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर, उटरावली, मौसमगढ़ समेत तीन दर्जन से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति 14 घंटे बाधित रही।


33 केवीए की लाइन में आए फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। जहांगीराबाद में कर्मियों की हड़ताल चल रही हैं, जिसके कारण फाल्ट ठीक करने में देरी हुई। फाल्ट ठीक करके बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। - एके सिंह, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed