फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power cut

तीन दिन बाद भी शहर में 15 हजार घरों को नहीं मिली विद्युत आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
power cut
तीन दिन बाद भी शहर में 15 हजार घरों को नहीं मिली विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

बुलंदशहर। तीन दिन बाद भी शहर के 15 हजार घरों को बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन घरों में बिजली न पहुंचने के कारण पानी का संकट बना हुआ है। तीन दिन में भी बारिश के कारण कुछ ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो सके हैं, इससे कुछ मोहल्लों में बिजली के लिए दूसरे ट्रांसफार्मर से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इन मोहल्लों को दो से तीन घंटे ही बिजली दी गई है। बिजली न मिलने के कारण लोगों का बुरा हाल है।
शुक्रवार तड़के आंधी-बारिश के कारण 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी। इससे शहर के हाइडिल कालोनी और अनूपशहर अड्डा बिजलीघर सेजुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। करीब छह घंटे बाद अधिकारियों ने सप्लाई चालू की तो हाइडिल कालोनी बिजलीघर पर लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर डैमेज हो गया था। जिसके चलते बिजलीघर से जुड़े 10 हजार से अधिक घरों में बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई थी। इसके बाद अधिकारियों ने अंसारी रोड बिजलीघर से संबंधित क्षेत्र को जोड़ते हुए बिजली सप्लाई चालू की थी। इसके बाद दोनों बिजलीघरों से जुड़े करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को दो-दो घंटे का रोस्टर बनाकर तीन दिन से बिजली सप्लाई दी जा रही थी। जिससे शहर के करीब एक लाख लोगों को परेशानी हो रही थी। शनिवार रात को हुई बूंदाबांदी के कारण ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य नहीं हो सका। जिसके चलते रविवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रांसफार्मर की मरम्मत के बाद सप्लाई चालू की गई, जिससे 30 हजार लोगों को फायदा मिला है। अभी भी 70 हजार लोगों पर बिजली का संकट बना हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही लोगों की समस्या दूर की जाएगी। वहीं बिजली निगम के शहरी खंड एक्सईएन अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एसडीओ केके कौशिक, एसडीओ देवराज, जेई मनीष व अरुण की टीम ने ट्रांसफार्मर को ठीक कराने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में प्रभावित रही बिजली सप्लाई
पिछले तीन दिन से अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े अस्पताल रोड, अंसारी रोड, चांदपुर रोड, कोर्ट रोड, प्रीत विहार हाइडिल कालोनी से जुड़े राधा नगर, आदर्श नगर, इंद्रलोककालोनी, मोहनकुटी, साठा, शास्त्री नगर, राम विहार, डीएवी तिराहा, कैलाशपुरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुकने के कारण लोगों को समस्या हो रही थी। ट्रांसफार्मर ठीक कराकर कुछ क्षेत्रों में बिजली सुचारू हो चुकी है। बाकी क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर ठीक कराकर बिजली सप्लाई दी जाएगी। अब लोगों के सामने बिजली की समस्या नहीं रहेगी। - अभिषेक कुमार, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed