{"_id":"6294f54c06a74c290d1976a0","slug":"power-cut-bulandshahr-news-gbd2392603194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश के कारण शहर के साथ गांवों में भी बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश के कारण शहर के साथ गांवों में भी बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-बारिश के कारण शहर के साथ गांवों में भी बिजली गुल
बुलंदशहर/शिकारपुर/ खुर्जा। आंधी-बारिश के कारण रविवार रात शहर के साथ गांवों में भी लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। हालात यह रहे कि शिकारपुर व खुर्जा में बिजली के तार व खंभे टूटने के कारण रात भर बिजली सप्लाई बाधित रही। सोमवार दोपहर के समय में बिजली सप्लाई चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे जिले में आंधी चलने के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई थी। इस दौरान शहरी क्षेत्र में करीब एक घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। जबकि गांवों में बिजली के तार व खंभे टूटने के कारण रात भर बिजली सप्लाई के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। इस दौरान जहांगीरपुर क्षेत्र के 12 गांवों में आंधी-बारिश के चलते 20 घंटे तक लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। रविवार रात आठ बजे से सोमवार शाम चार बजे तक कस्बा क्षेत्र, नारमोहम्मद पुर, चिंगरावली, उस्मानपुर, मुमरेजपुर, कपना, गोविला, नेकपुर, गोठनी, फिरोजपुर, साहेपुर गांव तथा पहासू क्षेत्र के आठ गांवों में 13 घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं, शिकारपुर क्षेत्र में 33 केवीए के तीन और एलटी लाइन के चार खंभे टूटने के कारण रात आठ बजे से सोमवार दोपहर तीन बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इस दौरान हलपुरा, रजपुरा, भटौला, मिलक, तैयबपुर, हिरनौट, खंडवाया, आंचरूकलां, मोरोनी, पारोली, पूठा समेत 50 से अधिक गांवों के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा।
बोले लोग
रात भर लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। जिन गांवों में बिजलीघर बने हैं, केवल वहीं आपूर्ति चालू रही थी, जबकि अन्य गांवों में बिजली सप्लाई चालू नहीं थी। गर्मी के कारण लोगों ने रात भर घरों की छतों पर बिताई है। - मुकेश कुमार
विज्ञापन
बिजली गुल रहने के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन किसी भी बिजली कर्मचारी का फोन नहीं लगा। बिजलीघर का नंबर भी लगातार व्यस्त आ रहा था। अधिकारियों के ढीले रवैये के कारण क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। - शिवकुमार शर्मा
आंधी के कारण शिकारपुर, खुर्जा व पहासू समेत अन्य क्षेत्रों में लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। कई स्थानों पर तार व खंभे टूटने से परेशानी और बढ़ गई थी। जिन्हें ठीक करने में काफी समय लग गया था। - विनोद कुमार मिश्र, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम