{"_id":"621cfded3e0a7b6db909fda6","slug":"power-cut-bulandshahr-news-gbd234735970","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को मिलेगी बिजली कटौती से निजात, 12 उपकेंद्र होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को मिलेगी बिजली कटौती से निजात, 12 उपकेंद्र होंगे शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को मिलेगी बिजली कटौती से निजात, 12 उपकेंद्र होंगे शुरू
बुलंदशहर। लोगों को गर्मी के मौसम में बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए जल्द ही 12 नए उपकेंद्र शुरू किए जाएंगे। कार्यदायी संस्था और बिजली निगम के अधिकारियों की बैठक में इसको लेकर मंथन किया गया। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने मार्च माह में 12 उपकेंद्र चालू करने की जानकारी दी। तीन उपकेंद्रों का कार्य पूरा हो चुका है।
लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए ओवरलोड फीडरों से लोड कम करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए बिजली निगम के अधिकारियों ने 20 से अधिक उपकेंद्र बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था। सरकार से अनुमति मिलने के बाद इन उपकेंद्रों का कार्य शुरू कराया गया था। अब बताया जा रहा है कि मार्च माह में ही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने उपकेंद्र शुरू करने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि जरिया, रजपुरा-कैलावन, बुकलाना भगवानपुर, बांसरी-बामनपुर एवं कुरैना उपकेंद्र का कार्य पूरा कर लिया गया है। इन उपकेंद्रों को उर्जीकृत करने के लिए एक मार्च को अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जाएगा। इसके साथ ही मार्च माह में अटेरना, ढकरोली, गेसूपुर, गंगरौल, नगलावंशी, कैलावन मौहम्मदपुर, परौली, राजपुर कैलावन, शिवाली अलीनगर, बामनपुर-बांसुरी, कुरैना, जलीलपुर, सिरौरा, छिपकौली उपकेंद्र को चालू किया जाएगा। जबकि उपकेंद्र खानपुर नियंत्रण कक्ष का विस्तारीकरण भी मार्च माह में पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही उपकेंद्र शिकारपुर ग्रामीण, कैलावन एवं न्यू नंडी जहांगीराबाद नियंत्रण कक्ष विस्तारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।
उपकेंद्रों के निर्माण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सके। इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। - अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम