फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power cut

त्योहार के दिन भी लोगों को नहीं मिली बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
power cut
रामविहार मोहल्ले में ट्रांसफार्मर पर लाइन ठीक करते विद्युत कर्मचारी। - फोटो : BULANDSHAHR
त्योहार के दिन भी लोगों को नहीं मिली बिजली
विज्ञापन

बुलंदशहर। लगातार तीन दिन हुई झमाझम बारिश के कारण जिले के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। लाइनों के ब्रेकडाउन और फाल्ट के कारण लोगों को बकरीद के दिन भी बिजली नहीं मिल सकी। बूंदाबांदी के कारण लाइनों की मरम्मत नहीं की जा सकी। नतीजतन, जिले के लोगों को औसतन छह घंटे से अधिक बिजली संकट झेलना पड़ा। त्योहार के दिन बिजली और पानी की किल्लत से लोगों में गुस्सा है।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे तक बारिश के कारण एक बार फिर से लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। इससे पहले मंगलवार देर शाम को झमाझम बारिश और तेज हवाओं के कारण हाईटेंशन लाइनें ब्रेकडाउन हो गईं। करीब चार घंटे के बाद बारिश बंद होने पर बिजली कर्मचारी लाइनों की मरम्मत के लिए दौड़े। जिसके चलते लोगों को छह घंटे तक बिजली कटौती से जूझना पड़ा। लाइन चालू करने के बाद कई स्थानों पर हुए फाल्ट के कारण लोगों को घंटों ट्रिपिंग से बिजली सप्लाई दी गई। देर रात करीब 11 बजे बिजली सप्लाई चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि तड़के करीब तीन बजे एक बार फिर से बारिश के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई। रात में हुई बिजली की कटौती ने लोगों की नींद में खलल डाला। आनंद विहार कॉलोनी, 40 फुटा रोड, काशीराम कॉलोनी, विकास नगर, आवास विकास, शास्त्री नगर, राम विहार, सुंदर नगर, किशोरी बाग, हीरापुर, अनूपशहर अड्डा समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

खानपुर में मंगलवार शाम हल्की बारिश शुरू होते ही नगर में विद्युत सप्लाई बंद हो गई। नगर के वैश्यान वार्ड, प्यारेलाल वार्ड, कोट वार्ड, अहेरियान वार्ड, सैनी वार्ड समेत आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते पूरी रात आपूर्ति ठप रही। इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग
ट्रांसफार्मर में मामूली खराबी थी जिसको रात में ही ठीक किया जा सकता था। कर्मचारियों की लापरवाही के चलते त्योहार के दिन भी बिजली-पानी की समस्या से जूझना पड़ा। - मोहम्मद सुलेमान
बकरीद पर सुबह नमाज के लिए लोगों को नहा धोकर जाना होता है लेकिन बिजली न आने के कारण पानी नहीं मिल सका। कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों को परेशानी हुई। - मोहम्मद नदीम
त्योहार के कारण घर पर सभी रिश्तेदारों का आना-जाना रहता है। पूरे शहर में बिजली गुल होने के कारण लोगों को त्योहार के दिन भी बिजली और पानी की आपूर्ति नहीं मिल सकी। - जीशान
एक सप्ताह पूर्व भी पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति 48 घंटे बाधित थी। मंगलवार को फिर से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। कर्मचारी-अधिकारी कोई समस्या दूर नहीं कर रहे हैं। - राजवीर सिंह

क्षेत्रवार बिजली कटौती का हाल
क्षेत्र का नाम बिजली कटौती
बुलंदशहर 6-8 घंटे
शिकारपुर 6-8 घंटे
खानपुर 20-22 घंटे
ऊंचागांव 8-10 घंटे
डिबाई 6-8 घंटे
खुर्जा 6-8 घंटे
सिकंदराबाद 6-8 घंटे
सलेमपुर 8-10 घंटे
बीबीनगर 8-10 घंटे
बारिश के कारण लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद कर्मचारियों को भेजकर तत्काल समस्या का समाधान करवाया गया था। प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को कम से कम परेशानी हो। - अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed