फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power cut becomes a disaster in extreme heat

Bulandshahar News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती बनी आफत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Power cut becomes a disaster in extreme heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। शहर से लेकर देहात तक भीषण गर्मी के दौरान भी बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। नगर के साथ देहात क्षेत्रों में भी बिजली की अघोषित कटौती लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। नगर क्षेत्र में मरम्मत, तार बदलने के दौरान होने वाली कटौती से लोग परेशान हैं।

भीषण गर्मी बिजली कटौती लोगों की गर्मी को और बढ़ा रही है। शहर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फीडर को अलग करने, जर्जर तार बदलने, नई लाइन बिछाने के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। शनिवार को जिलेभर में भीषण गर्मी के दौरान भी बिजली कटौती बदस्तूर जारी रहने के कारण लोगों को परेशानी हुई। नगर के चांदपुर रोड, दिल्ली रोड, देवीपुरा, राम विहार समेत अन्य क्षेत्रों में नई लाइन बिछाने के लिए दोपहर में करीब दो घंटे की कटौती की गई। जिसके चलते लोग गर्मी से तिलमिला उठे। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों और गांवों के साथ जहांगीराबाद, स्याना, डिबाई, बुगरासी, खानपुर, ऊंचागांव, छतारी, पहासू, नरौरा, अनूपशहर समेत अन्य क्षेत्रों में लोगों को बिजली की अघोषित कटौती से परेशान होना पड़ा। लोगों का आरोप है कि दिन के साथ रात में भी अघोषित कटौती की जा रही है। जिसके चलते लोग परेशान हैं। गांव रसूलपुर निवासी जय सिंह ने बताया कि छह घंटे से अधिक की अघोषित कटौती के कारण परेशानी हो रही है। बिजली सप्लाई की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। जिसके चलते खेतों में सिंचाई के लिए देर-सवेर ही जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन




मरम्मत पर उठ रहे सवाल

भीषण गर्मी के दौरान जर्जर तारों-खंभों को बदलने और नई लाइन बिछाने के फैसले पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। गांव खाद-मोहन नगर निवासी अनुज शर्मा ने बताया कि गर्मी आने से पहले भी अधिकारी पूरी व्यवस्था होने का दावा करते हैं लेकिन, स्थिति में कोई बदलाव नहीं होता। अधिकारियों को गर्मी के सीजन से पहले ही तार और खंभे बदलने चाहिए थे, जिससे गर्मी के दौरान लोगों को परेशानी न हो, लेकिन अधिकारियों की मनमानी से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऊर्जा निगम के एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर तारों को बदलने तो कहीं नए तार बिछाने का काम चल रहा है। आवश्यकता होने पर ही शटडाउन लिया जाता है। लोगों को निर्बाध बिजली देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed