{"_id":"582f4e9f4f1c1b5936901458","slug":"power-corporation-s-team-ran-dudhakr-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजली तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव ईलना में बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम को महिलाओं ने दौड़ा लिया। इस दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
जहांगीराबाद उपखंड अधिकारी अश्वनी वेदी ने बिजली चोरी किए जाने की सूचना पर शुक्रवार को टीम के साथ जाड़ौल विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव ईलना निवासी नत्थी सिंह लोधी की आटा चक्की पर छापा मारा। इस दौरान लाइन पर अलग से केबिल डालकर चल रही आटा चक्की के केबिल को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं ने विद्युत विभाग की टीम पर धावा बोल दिया और केबिल छीन लिया। इसके बाद महिलाओं ने टीम को दौड़ा लिया। इस दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
जेई जतन कुमार ने थाना औरंगाबाद में एक महिला समेत छ: युवकों के खिलाफ बिजली चोरी और टीम के साथ मारपीट करने के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। उधर पीड़ित किसान नत्थी सिंह का कहना है कि मेरा बिजली का कनेक्शन स्वीकृत है। उपखंड अधिकारी का वेदी का कहना है कि गांव ईलना में नचक्की मीटर से अलग लाइन पर केबिल डालकर चलती मिली।