{"_id":"7f7da35869f5c8cc120b29caf7dcb5a6","slug":"power-corporation-officer-will-contact-u-for-solving-your-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की समस्याओं को अब फोन कर पूछेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की समस्याओं को अब फोन कर पूछेंगे अफसर
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
एमडी से लेकर एक्सईएन तक अब उपभोक्ताओं को फोन करते नजर आएंगे। उपभोक्ताओं से फोन करके अफसर उनकी समस्याओं के बारे में जानेंगे।
उपभोक्ता की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। ऊर्जा सचिव के निर्देश के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ऊर्जा सचिव संजय अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि अफसर अपने खंड के सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उनसे बात करें और उनकी समस्याओं को जानें।
प्रत्येक खंड के घरेलू, वाणिज्यिक, नलकूप और औद्योगिक कनेक्शन के 10-10 उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह चिह्नित किया जाएगा।
घरेलू उपभोक्ताओं से एक्सईएन और वाणिज्यिक, नलकूप व औद्योगिक उपभोक्ताओं से अधीक्षण अभियंता फोन पर बात करेंगे।
चिह्नित उपभोक्ताओं से अफसरों की वार्ता की रैंडम चेकिंग के लिए एमडी और चीफ इंजीनियर फोन पर बात करेंगे। इन उपभोक्ताओं से पूछा जाएगा कि अफसर ने उनसे बात की या नहीं।