{"_id":"58fcf0064f1c1bb3748b5726","slug":"polytechnic-jee-s-easy-paper-gave-the-relief-to-the-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक जेईई के आसान पेपर ने स्टूडेंट्स को दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक जेईई के आसान पेपर ने स्टूडेंट्स को दी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से संबद्ध पॉलिटेक्निक कालेजों में दाखिले के लिए पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2017 (जेईई) रविवार को संपन्न हो गई। पॉलिटेक्निक जेईई के आसान पेपर ने स्टूडेंट्स को खुश होने का मौका दिया।
गाजियाबाद में सुबह की पाली में सात केंद्रों पर हुई ए-ग्रुप में पंजीकृत 3344 स्टूडेंट्स में से 609 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में दो केंद्रों पर हुई बी से के-ग्रुप में रजिस्टर्ड 979 स्टूडेंट्स में से 208 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। परीक्षा के लिए हर दो सेंटरों पर एक जोनल और हर सेंटर पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट और जोनल कॉर्डिनेटर को भी पेपर लेने और जमा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल एनके माथुर ने बताया कि सुबह नौ बजे से 12 बजे की पाली नगर पालिका इंटर कालेज, गुरुनानक कन्या इंटर कालेज, आजाद मैमोरियल इंटर कालेज और आध्यात्मिक नगर इंटर कालेज में मुख्य ए-ग्रुप में सिविल, मैकेनिकल इलेक्ट्रोनिक्स, इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा हुई।
वहीं शाम को ढाई से साढ़े पांच बजे की दूसरी पाली में गुरुनानक इंटर कालेज और आध्यात्मिक नगर इंटर कालेज में बी-ग्रुप में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, सी-ग्रुप में फैशन डिजाइनिंग, टेक्सटाइल डिजाइनिंग व अन्य, ई-ग्रुप में डिप्लोमा इन फार्मेसी, एच-ग्रुप में होटल मैनेजमेंट एंड कैटेरिंग, के-ग्रुप में लेटरल एंट्री के तहत द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स एंट्रेंस दिया।