फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   polution

हवा में बढ़ा जहर, आज से निर्माण कार्यों पर रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
polution
हवा में बढ़ा जहर, आज से निर्माण कार्यों पर रोक
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है, जिसके चलते बुधवार से पूरे जिले में निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। डीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिए हैं कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं निकाय अधिकारी सड़कों पर जमी धूल की सफाई कराएं और पानी का छिड़काव कराते हुए प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई करें।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में प्रदूषण की रोकथाम के लिए बैठक हुई। इसमें डीएम ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। साथ ही रेलवे, चिकित्सा, मेट्रो, हाईवे कॉरिडोर समेत अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए छूट प्रदान की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कहीं पर भी बालू की लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य न किया जाए। एआरटीओ को निर्देश दिए कि आयु पूरी कर चुके डीजल एवं पेट्रोल वाहनों को सड़क पर न चलने दिया जाए और अनफिट एवं प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को तत्काल बंद कराया जाए। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग कर प्रदूषण के उत्सर्जन में कमी लाने के लिए सहयोग करने की अपील की। निकाय अधिकारियों को आदेश दिए कि नियमित तौर पर सड़कों पर सफाई कराकर धूल साफ कराते हुए नियमित तौर पर छिड़काव करें। साथ ही कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाए। बैठक में मौजूद उद्यमियों ने डीएम को बताया कि बार-बार बिजली की कटौती के कारण जेनरेटर चलाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, इससे प्रदूषण और बढ़ता है। इस पर डीएम ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्बाध बिजली सप्लाई की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

पराली दान करें किसान : डीएम
डीएम ने किसानों से भी अपील की कि पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। ऐसे में पराली को दान करते हुए गोशाला में गोवंशों के चारे की व्यवस्था की जाए। इससे प्रदूषण भी नहीं बढ़ेगा और गोवंशों के भरण-पोषण में भी समस्या नहीं आएगी। बैठक के दौरान एडीएम वित्त विवेक मिश्र, एसपी क्राइम कमलेश कुमार, उप निदेशककृषि डीपीन कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी, एआरटीओ, नगर निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा चलने से मिली राहत
पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण की मार झेल रहे शहरवासियों को बुधवार में थोड़ी राहत मिली। बुधवार को हवा की गति तेज होते ही प्रदूषण में करीब 100 अंकों की गिरावट आई है। जिसके चलते जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) मंगलवार को 326 से कम होकर बुधवार को 229 पर पहुंच गया। सुबह और शाम के समय स्मॉग की चादर छाई रहने से हालात कुछ खराब रहे, लेकिन दोपहर में स्थिति सामान्य रही।
शहर का पिछले पांच दिन का एक्यूआई
तारीख एक्यूआई
29 अक्तूबर 317
30 अक्तूबर 278
31 अक्तूबर 304
01 नवंबर 326
02 नवंबर 229
जिले में सड़कों पर दौड़ रहे मियाद पूरी कर चुके नौ हजार वाहन
बुलंदशहर। जिले में संभागीय परिवहन कार्यालय में करीब पांच लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से एक माह पूर्व 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल के 8896 वाहनों का पंजीयन निलंबित किया गया था। इन वाहन स्वामियों को दो माह पूर्व अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के लिए विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया। लेकिन वाहन स्वामियों द्वारा विभाग से एनओसी प्राप्त नहीं की गई। यह वाहन जिले की सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे प्रदूषण की स्थिति बढ़ रही है। यदि इन वाहनों पर रोक लगाई जाए तो प्रदूषण से कुछ राहत मिल सकती है।

सभी निकाय अफसरों को वीसी के माध्यम से सड़कों पर जमी धूल के लिए पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्थानों पर वाहनों का अधिक आना-जाना हो, ऐसे स्थानों पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए। जिससे प्रदूषण से राहत मिल सके। - सपना श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed