फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pollution

जिले में 21 नवंबर तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
pollution
स्याना रोड पर स्मॉग से होकर गुजरते वाहन। - फोटो : BULANDSHAHR
जिले में 21 नवंबर तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिवाली के बाद से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में चल रही है। इसे देखते हुए एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदूषण को देखते एनजीटी के निर्देश पर जनपद के सभी निजी, सरकारी और अन्य शैक्षणिक संस्थान 21 नवंबर तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान स्कूल या कॉलेज खुले होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। मंगलवार को जिले का एक्यूआई जहां 300 से कम हो गया था, वहीं बुधवार को शादी-विवाह में आतिशबाजी के कारण 317 पहुंच गया। वायु प्रदूषण बढ़ जाने से सुबह और शाम स्मॉग छाया रहा। लोगों की आंखों में जलन भी महसूस हो रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों में लोगों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। अकेले जिला अस्पताल में ही प्रतिदिन 30 से 40 मरीज सांस और आंख रोग से पीड़ित आ रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र ने बताया कि सांस लेने में परेशानी आदि के मरीजों को फिलहाल एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। आंखों में जलन होने पर उन्हें रगड़ने की जगह समय-समय पर पानी के छींटे मारकर साफ कपड़े से पाेंछने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रतिबंधित सामग्री जलाने पर होगी कार्रवाई
पालिका ईओ मनोज रस्तोगी ने बताया कि पिछले दिनों नुमाइश मैदान में कूड़ा जलाने वाले पर एफआईआर दर्ज करा जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। बुधवार को नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में कूड़ा जलाने की शिकायत मिली। संबंधित से जुर्माना वसूला जाएगा। प्रतिबंधित सामग्री जलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल अवशेष जलाने वाले फार्म इंचार्ज से मांगा स्पष्टीकरण
कृषि विज्ञान केंद्र के फार्म हाउस में पिछले सप्ताह फसल अवशेष जलाने का मामला सामने आया था। उप कृषि निदेशक ने फार्म हाउस पहुंच कर मामले की जांच कराई। उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने बताया कि केवीके के फार्म हाउस के फसल अवशेष में आग लगाने के मामले में इंचार्ज को पत्र लिखकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है। केवीके के इंचार्ज डॉ. लक्ष्मीकांत का कहना है कि फसल अवशेष जलाने वाले फार्म इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांग लिया है। उसका स्पष्टीकरण मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
एक और आग लगाने का मामला सामने आया
उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने बताया कि शिकारपुर क्षेत्र के गांव पहाड़पुर हवेली में फसल अवशेष को आग लगाए जाने की रिपोर्ट मिली है। मामले की जांच करने के बाद शिकारपुर तहसील को जुर्माना वसूलने के लिए संबंधित किसान को नोटिस जारी करने के लिए पत्र लिख दिया है। अब तक जिले में फसल अवशेष में आग लगाने के पांच मामले सामने आए हैं।

पिछले पांच दिनों का जनपद का एक्यूआई
तारीख एक्यूआई
13 नवंबर 438
14 नवंबर 356
15 नवंबर 320
16 नवंबर 289
17 नवंबर 317
निर्माण सामग्री खुले में डालने वाले और कोल्हू का संचालकों को चेतावनी दी गई है। कुछ स्थानों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। - सपना श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed