फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pollution

सबसे प्रदूषित शहरों में बुलंदशहर दूसरे नंबर पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
pollution
प्रदूषण - फोटो : ???????
सबसे प्रदूषित शहरों में बुलंदशहर दूसरे नंबर पर
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक सप्ताह राहत देने के बाद मंगलवार को जनपद का एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया। देश के सबसे प्रदूषित 130 शहरों में सर्वाधिक एक्यूआई होने पर बुलंदशहर दूसरे नंबर पर रहा।

जनपद का एक्यूआई 12 जून से 100 से कम आ रहा था। इससे लोगों को स्वच्छ वायु मिल रही थी। 12 जून से 21 जून के बीच 20 जून को सबसे कम जनपद का एक्यूआई 39 मापा गया। इसके बाद 21 जून को 55 तो 22 जून को वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोत्तरी होने पर 201 मापा गया। सीपीसीबी द्वारा जारी देश के 130 शहरों की सूची में बुलंदशहर जनपद सर्वाधिक 201 एक्यूआई होने पर दूसरे नंबर पर रहा। जबकि पहले नंबर पर मंडी गोविंदगढ़ का एक्यूआई 206 रहा। एक्यूआई 200 के पार होने पर विशेषज्ञ वायु गुणवत्ता को लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बता रहे है। क्षेत्रीय वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी आशुतोष चौहान ने बताया कि एक्यूआई में बढ़ोत्तरी मौसम में बदलाव के कारण हुई है। एहतियातन जनपद के समस्त औद्योगिक क्षेत्र व ईट भट्ठा कारखानों पर नजर रखी जा रही है। वायु प्रदूषण फैलाने पर संबंधित पर समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed