{"_id":"57e8212d4f1c1b5612574280","slug":"polio-campaign-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो अभियान का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो अभियान का बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
पोलियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गईं आशा-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रविवार को पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। लाखों बच्चे पोलियो की दवा पीने से वंचित रह गए। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने गिनी-चुनी एएनएम और कर्मियों के बूते अभियान चलाया। स्वास्थ्य अफसरो ने आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ के पदाधिकारियों को मनाने की तमाम कोशिशे कीं, लेकिन बात नहीं बनी।
सिकंदराबाद में सीएमएस डॉ. देवी चरण सिंह ने बताया के सीएचसी के अंतर्गत पोलियो के 87 बूथों में से केवल 79 बूथों पर ही पोलियो ड्रॉप पिलाई जा सकी। वैर प्रभारी डा. जगवीर सिंह यादव ने बताया कि उनके यहा 94 पोलियो बूथों में से केवल 87 बूथों पर पोलियो ड्राप पिलाई जा सकी।
विज्ञापन
बीबीनगर में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों ने जुलूस निकाला। सीएचसी अधिक्षक डा यशपाल सिंह ने बताया कि आशाओं के पोलियो बहिष्कार करने पर एनसीसी के छात्रों,सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता व स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के सहयोग से पोलियो कार्यक्रम को जारी रखा गया। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने कहा कि बहिष्कार के कारण थोड़ी दिक्कत हुई। एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
आशाओं ने लगाया जाम, गर्मी से एक बेहोश
पहासू(ब्यूरो)। मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डी देवी के नेतृत्व में आशाओं ने रैली निकलते हुए अलीगढ़ अड्डे पर जाम लगा दिया। इससे खुर्जा-छतारी मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
जाम से करीब आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। व प्रदर्शन के दौरान असरौली निवासी आशा कमला बेहोश हो गई। आनन-फानन में कमला को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान कमलेश, रंजना, रेनू, रानी, शायरा, आरती, सरला मौजूद रहीं।