फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   polio

20 मार्च को पिलाई जाएगी बच्चों को पोलियो की दवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
polio
20 मार्च को पिलाई जाएगी बच्चों को पोलियो की दवा
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित चल रहा पल्स पोलियो अभियान दोबारा से शुरू होने जा रहा है। जिले में 20 मार्च को शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर दवाई पिलाई जाती है। कोरोना संक्रमण शुरू होने पर अभियान बंद कर दिया गया था। इसके बाद अब शासन ने 20 मार्च से फिर से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिससे वंचित चल रहे शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा सके। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार करीब 10 माह बाद अभियान शुरू होगा। 20 मार्च को बूथ पर और इसके बाद 21 मार्च से 25 मार्च तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

537368 बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य
पिछले साल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के 344 देहात क्षेत्र और आठ शहरी क्षेत्र में बने उपकेंद्र व सरकारी चिकित्सालयों में 537368 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। अफसरों के अनुसार प्रतिवर्ष पिछले वर्ष के सापेक्ष ही लक्ष्य मिलता है। इसके लिए विभाग की 1360 टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मार्च से पल्स पोलियो अभियान चलाने के शासन के निर्देश मिले हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed