{"_id":"6a42509e288a3a9a4707384d","slug":"police-bust-vehicle-theft-gang-in-bulandshahr-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, नौ बाइक और मोबाइल फोन बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, नौ बाइक और मोबाइल फोन बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार
Mon, 29 Jun 2026 04:52 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 29 Jun 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नौ बाइक और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गिरोह का खुलासा बीती रात हुए एक हाफ एनकाउंटर में घायल रोहित से पूछताछ के दौरान हुआ। रोहित और उसके साथी कपिल को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों से पूछताछ के बाद गिरोह के चार अन्य सदस्य हर्ष, कुणाल, मोहित और करण भी पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी और लूट की कई वारदात को अंजाम देना कबूला। उन्होंने नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और अलीगढ़ से नौ बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। यह कार्रवाई थाना खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने की है।
विज्ञापन