{"_id":"57618ac04f1c1b4d1f11cd80","slug":"police-arrested-two-antrrazziy-prize-two-runaways","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अंतर्राज्जीय इनामी को पुलिस ने दबोचा, दो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अंतर्राज्जीय इनामी को पुलिस ने दबोचा, दो भागे
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या, लूट, रंगदारी समेत दर्जनों मामलों में नामजद दो अंतर्राज्जीय इनामी बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है जबकि दो आरोपी फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब हो गए। आरोपियों से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए गए हैं। यह गैंग लंबे समय से लूट, डकैती, रंगदारी आदि घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी वैभवकृष्ण ने बताया कि लूट-चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की एक टीम को लगाया गया था। सूचना पर बुधवार सुबह हाईवे से सिकंदराबाद पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया जबकि दो आरोपी कार में सवार होकर फायरिंग करते हुए भाग गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचे, चार कारतूस, सोने के तीन हार, कई जोड़ी कुंडल, टॉप्स, चेन, कंगन के अलावा 200 ग्राम चांदी के जेवर आदि बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त 15 हजार के इनामी इमरान हैजा निवासी मोहल्ला सरायकाजी (कोतवाली नगर) और पांच हजार के इनामी सरताज निवासी बाकरकसान सिकंदराबाद के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि इमरान हैजा पर लूट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि आरोपी सरताज पर दो मामले दर्ज हैं। इन दिनों गिरोह फ्लैट्स, घर आदि में लूट, चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
बरामद जेवरातों को सिकंदराबाद के गांव मंडावरा और सिरोधन के मकानों से लूटा एवं चोरी किया गया था।
.....
बदमाश फ्लाइट से करते थे यात्रा
एसएसपी ने बताया कि बदमाश इमरान हैजा शाही अंदाज में जीने का आदी है। महंगी गाड़ियों में घूमने के अलावा अच्छे कपड़े और खाना उसका शौक था। महाराष्ट्र और गुजरात में वारदातों को अंजाम देने के लिए इमरान अपने साथियों के साथ फ्लाइट से जाता था। एसएसपी ने बताया कि इमराज हैजा का गिरोह कई राज्यों में वारदात को अंजाम देते थे।
.....
इमरान हाजा ने वकील के घर की थी 22 लाख की चोरी
सिकंदराबाद। मुठभेड़ में पकड़े गए इमरान हैजा ने ही मंडावरा के वकील के घर से गहने वह नगदी सहित करीब 22 लाख की चोरी को अंजाम दिया था। हैजा ने बताया कि 13 जुलाई 2015 की रात उसने शाहनवाज, पप्पू हाथी, इरशाद, के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। इरशाद जेल में है, जबकि शाहनवाज, पप्पू हाथी फरार है।
सर्राफ व्यापारियों में मचा हड़कंप
पुलिस ने गिरफ्तार इमरान हैजा कि निशानदेही पर मंगलवार रात कई सर्राफ व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा गया। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में इमरान हैजा ने बताया कि वह चोरी किए गए जेवरात नगर के सर्राफ व्यापारियों के यहां बेचा करता था। पुलिस सर्राफ व्यापारियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गई है।
दूसरे राज्यों में भी दर्ज हैं मामले
इमरान हाजा पर सिकंदराबाद, कोतवाली नगर, के अलावा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, दिल्ली, मुम्बई, गुजरात, हैदराबाद, नागपुर आदि में 40 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं।