फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   PNB cache lace, fueled crowd, the place was jam-place

पीएनबी कैश लेस, भड़की भीड़, जगह-जगह लगा जाम

Thu, 15 Dec 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 15 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
PNB cache lace, fueled crowd, the place was jam-place
बैंक - फोटो : अमर उजाला

जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखाओं के बाहर सुबह से लाइन में लगे लोग उस वक्त भड़क गए जब बैंक खुलते ही उस पर नो कैश का बोर्ड लगा दिया गया। लोगों ने बैंक प्रबंधन पर कैश वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए गुलावठी, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा, स्याना और शिकारपुर में हंगामा करते हुए नेशनल और स्टेट हाईवे समेत बैंक की रोड पर जाम लगा गिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। सनौटा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर कैश नहीं होने की सूचना चस्पा किए जाने पर बृहस्पतिवार सुबह कतार में खड़े खातेदारों ने हंगामा कर दिया। गुस्साए लोगों ने शाखा प्रबंधक को खींचकर बंधक बना सड़क पर बैठा लिया।
विज्ञापन


इसके चलते गुलावठी-बुलंदशहर मार्ग पर एक घंटे यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार सनौटा के पंजाब नेशनल बैंक के बाहर बृहस्पतिवार सुबह खातेदारों की लंबी कतारें लग गई थीं। करीब सवा नौ बजे बैंक प्रबंधक के पहुंचते ही बैंक के बाहर कैश नहीं होने की नोटिस चस्पा कर दी गई। इस पर गुस्साए ग्राहकों ने बैंक के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने प्रबंधक को खींचकर सड़क पर बैठा लिया। इसके चलते करीब एक घंटे तक गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर यातायात बाधित रहा। ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह बबलू की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया तो करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो पाया।

ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह यादव, ग्रामीणों सुशील कुमार, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, सौरभ, देवेंद्र सिंह यादव ने डीएम से शिकायत की है कि ग्राहकों को समान रूप से राशि नहीं दी जा रही है। उधर, बैंक प्रबंधक केशव करौथिया ने सड़क पर घसीटने का आरोप लगाकर डीएम से फोन पर शिकायत कर सुरक्षा की मांग की।

स्याना बस अड्डे पर प्रदर्शन, यातायात बाधित
 पीएनबी की स्याना बस अड्डा शाखा में कैश नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान घंटे भर तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतारें लगीं रहीं।
बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे से शाखा में करेंसी निकालने के लिए लोग कतार में खड़े हो गए।

हालांकि थोड़ी देर बाद ही कैश नहीं आने की बात कह कर बैंक प्रबंधन लोगों को लौटाने लगा। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बैंक के सामने हंगामा शुरू कर दिया। फिर स्याना बस अड्डा पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। इसके चलते इस मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।

लोगों ने बताया कि रसूखदार लोगों को करेंसी दी जा रही है। जबकि मजदूर तबका कतार में घंटों खड़ा रहने के बाद भी मायूस लौट रहा है। करेंसी तो मिल नहीं रहा है, पुलिसकर्मी और बैंक स्टाफ अभद्रता कर लोगों के गुस्से का ग्राफ बढ़ा रहे हैं। इस दौरान सायरा, इकबाल, सुल्तान, कविता, सुंदर, विरेंद्र, अनूप और नवनीत आदि मौजूद रहे।

कैश न मिलने पर स्टेट हाईवे जाम
 कैश नहीं मिलने पर पीएनबी की सहकारी नगर शाखा में लोग उग्र हो गए। देखते ही देखते आक्रोशित ग्रामीणों ने बुलंदशहर अनूपशहर रोड (स्टेट हाइवे) पर जाम लगा दिया। करीब 35 मिनट तक हाइवे पर हंगामा और नारेबाजी होती रही। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया।

करीब 35 मिनट जाम लगने से स्टेट हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि कैश कब आता है किस को दे दिया जाता है इसका पता नहीं। लोग चार चार दिन से कतार में खड़े हुए हैं, मगर कैश नहीं मिल रहा है। करेंसी के अभाव में किसान बीज, खाद और सिंचाई की व्यवस्था तक नहीं कर पा रहा है।

इस मौके पर दिनेश, जय प्रकाश, सुनील, ललित, अनामिका, संजय, शुभम, रामपालख् सत प्रकाश आदि मौजूद रहे।

195 बैंक शाखाओं में कैश खत्म
 आसपास जनपदों की चेस्ट से मिला कैश भी बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। नोटबंदी के 37वे दिन 195 बैंक शाखाओं में कैश पूरी तरह खत्म होने से अफरातफरी मच गई। लीड बैंक अफसर सतपाल मेहता का कहना है कि एक दो दिन में पैसा आने की उम्मीद है। देहात केे बैंकों में भी समान रूप से करेंसी भेजी जाएगी।


लोग करेंसी की कमी के कारण परेशान हैं इस संबंध में आरबीआई को ई मेल कर दिया गया है। सिकंदराबाद में  बृहस्पतिवार को भी ज्यादातर बैंक 12 तक कैश लेस हो गए। इस दौरान लाइन में लगे लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed