{"_id":"62c5c1b83b069c544347227b","slug":"plantaion-bulandshahr-news-gbd2411333122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी लोगों में रहा जबरदस्त उत्साह, लगाए 3.05 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी लोगों में रहा जबरदस्त उत्साह, लगाए 3.05 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी लोगों में रहा जबरदस्त उत्साह, लगाए 3.05 लाख पौधे
बुलंदशहर। जिले में वृहद पौधरोपण के तहत पौधे रोपित करने का कार्य बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान 3.05 लाख पौधे लगाए गए। शिक्षण संस्थानों के अलावा अन्य स्थानों पर भी पौधे रोपित किए गए।
डीएफओ विनीता सिंह ने कहा कि वृहद पौधरोपण के तहत मंगलवार पहले चरण में 30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। यह लक्ष्य पूरा करने के बाद बुधवार को दूसरे चरण के तहत पौधे रोपित किए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर तीसरे चरण का पौधरोपण अभियान बृहस्पतिवार को जारी रहेगा। इस दौरान भी 3.05 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके बाद 6.11 लाख पौधे चौथे चरण के तहत 15 अगस्त को रोपित किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि जो भी पौधे लगाए गए हैं। उनका संरक्षण किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों के साथ आमजन को भी पौधे बचाने का आह्वान किया गया है। जिले में 42 लाख पौधे रोपिति कए जाने का लक्ष्य है। दूसरी ओर मराठवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भी पौधे रोपित किए गए। चेयरमैन आरपी शर्मा ने बताया कि कॉलेज परिसर में कई प्रजातियों के 800 पौधे रोपित किए गए हैं। इस दौरान निदेशक डॉ. अतुल कुमार, प्राचार्य प्रो. एमआर पांडेय और प्रो. समीर शर्मा समेत महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।