फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   plantaion

पहले दिन 30 लाख पौधे रोपित किया धरा का शृंगार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
plantaion
पहले दिन 30 लाख पौधे रोपित किया धरा का शृंगार
विज्ञापन

बुलंदशहर। पौधरोपण अभियान के पहले चरण में मंगलवार को जिले में 30 लाख पौधे रोपित किए गए। इसमें प्रशासनिक अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों और आमजन तक ने भागीदारी की और पौधे रोपित कर उन्हें बचाने का संकल्प लिया। दूसरा चरण बुधवार और तीसरा चरण बृहस्पतिवार को चलेगा। जिले में कुल 43 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।
वृहद पौधरोपण की शुरूआत गांव इमलिया से मेरठ मंडल के आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने सांसद, डीएम सीपी सिंह के साथ सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने पौधे रोपित कर की। इस दौरान गांव में अमृत सरोवर तालाब का भूमि पूजन के साथ कार्य शुरू करवाया गया। जिला प्रशासन ने रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स के सहयोग से नगर में पौधरोपण के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली की शुरूआत पुलिस लाइन से की गई। डीएम सीपी सिंह और एसएसपी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, एएसपी शशांक सिंह ने पुलिस लाइन में जामुन, अमरूद और नीम आदि के पौधे रोपित किए। रैली में छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं की भागीदारी रही । रैली का समापन महात्मा गांधी पार्क पर हुआ। वहीं, नगर के महात्मा गांधी पार्क में प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस मौके क्लब अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, अनिल कुमार, आशुतोष त्यागी, दुर्गेश गोयल, गोपाल अग्रवाल, इंदर अग्रवाल, जेम्स जिंदल, मुकेश कुमार गुप्ता, नरेश गोयल, प्रदीप अग्रवाल, राजेश आर्य, सुमित अग्रवाल, सूर्य भूषण मित्तल, सुमित महेश्वरी, विकास छाबड़ा, विशाल रस्तोगी, विद्यालय प्रबंधक मुकेश अग्रवाल, व्यापारी नेता हरीश अग्रवाल, नरेश वर्मा, योग गुरु नरेंद्र बंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कोविड निगरानी समितियां बनेंगी ट्री गार्जियन
डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि पौधों की देखभाल के लिए जिला प्रशासन द्वारा 4000 वालंटियर तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही कोविड निगरानी समितियों को भी सक्रिय करते हुए उन्हें भी ट्री गार्जियन की जिम्मेदारी दी जा रही है। इससे अधिक से अधिक पौधों के जीवित रहने और उनकी देखभाल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed