{"_id":"68cee451ded2ea9ef20d2008","slug":"pitru-paksha-will-conclude-today-tarpan-will-be-performed-after-bathing-in-the-ganga-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-140899-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज होगा पितृ पक्ष का समापन, गंगा स्नान कर किया जाएगा तर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज होगा पितृ पक्ष का समापन, गंगा स्नान कर किया जाएगा तर्पण
विज्ञापन
पितृ पक्ष में परिजनों ने किया तर्पण...रविवार को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर श्राद्ध पक्ष का स
बुलंदशहर/अनूपशहर। पिछले 16 दिन से चल रहे पितृ पक्ष का रविवार को समापन हो जाएगा। इस दौरान गंगा स्नान कर लोग पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म करेंगे। वहीं, गंगा घाटों पर सर्व पितृ विसर्जनी अमावस्या का गंगा स्नान होगा। इसके बाद सोमवार से नवरात्र का शुभारंभ हो जाएगा। शनिवार को भी गंगा तटों पर पितरों का तर्पण किया गया।
भगवानपुरा निवासी कैलाश पंडित ने बताया कि पितृपक्ष की शुरुआत सात सितंबर को हुई थी। इसका समापन रविवार को हो रहा है। इन 16 दिनों तक लोगों ने अपने पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए तर्पण, पिंडदान व श्राद्ध जैसे कर्म किए। कौआ को खाना खिलाकर अपने पितरों तक पहुंचाने का काम किया।
बताया कि इस अवधि में पवित्र नदियों में स्नान करना और जरूरतमंदों को दान देना विशेष फलदायी माना जाता है। पितृ पक्ष में विधिपूर्वक श्राद्ध कर्म करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और पितरों की कृपा जीवन में सुख-शांति लाती है। रविवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या है। इस दौरान लोग गंगा स्नान के साथ अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान आदि कर्म करेंगे।