फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Photo of a young man with a pistol and weapons kept in his house has gone viral

तमंचे पर 'डिस्को': कट्टे के साथ युवक जमकर नाचा, घर में बेड पर रखे थे कारतूस और हथियार; देखें वीडियो

Mon, 29 Dec 2025 06:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 29 Dec 2025 06:32 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक युवक के तमंचे के साथ कई फोटो वायरल हो रहे हैं, जिसमें युवक की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट व कॉमेंट भी किया गया है। इसके अलावा एक 18 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक कपड़े उतारकर तमंचे के साथ डांस कर रहा है।

विज्ञापन
Photo of a young man with a pistol and weapons kept in his house has gone viral
बिस्तर पर रखीं गोलियां और हथियार और तमंचे के साथ युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक युवक के तमंचे के साथ कुछ फोटो और एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसके साथ घर में बिस्तर पर रखे अवैध हथियारों के फोटो भी वायरल हो रहे हैं। स्थानीय पुलिस को मामले में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक युवक के तमंचे के साथ कई फोटो वायरल हो रहे हैं, जिसमें युवक की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट व कॉमेंट भी किया हुआ है। इसके अलावा एक 18 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक कपड़े उतारकर तमंचे के साथ डांस कर रहा है। इन फोटो को लेकर फेसबुक व व्हाट्सएप पर लोग अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ लोग पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल फोटो में तमंचे व कारतूस बिस्तर पर रखे दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तमंचे युवकों के पास पहुंच रहे हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभी इस तरह के फोटो सामने नहीं आए हैं। अगर फोटो मिलती हैं तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed