फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   PET: Coaching and public facilities centers will remain closed today and tomorrow, jammers installed

पीईटी : आज व कल कोचिंग और जनसुविधा केंद्र रहेंगे बंद, लगाए जैमर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
PET: Coaching and public facilities centers will remain closed today and tomorrow, jammers installed
बुलंदशहर। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की शनिवार व रविवार को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए दोनों दिन जिले भर के कोचिंग सेंटर, जनसुविधा केंद्र व फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। सभी 25 केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार से शुरू होने वाली पीईटी के लिए सभी केंद्रों पर एक-एक दरोगा, चार सिपाही सहित महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई है। साल्वर गिरोह की धड़पकड़ के लिए अलग से पुलिस टीम रहेगी। परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र ले जाने और उत्तर पुस्तिका लाने के दाैरान सशस्त्र पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। हर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ दो सिपाही रहेंगे। जोन के प्रभारी क्षेत्राधिकारी रहेंगे। थाना पुलिस भी लगातार गश्त करेगी। चाैराहों व बस स्टैंड पर यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिसकर्मी रहेंगे। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगी। उनकी मौजूदगी में ही पेपर खोले जाएंगे और उत्तर पुस्तिका को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि डीएम श्रुति के निर्देश पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। किसी भी केंद्र पर होने वाली लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed