{"_id":"5fa19cd38ebc3e9bec482c6d","slug":"peaceful-by-election-concluded-52-56-percent-voting-bulandshahr-news-gbd208171234","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव संपन्न, 52.56 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव संपन्न, 52.56 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन
मुस्लिम इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सेल्फी लेती युवतियां।
- फोटो : BULANDSHAHR
शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव संपन्न, 52.56 फीसदी हुआ मतदान
बुलंदशहर। सदर विधानसभा सीट पर मंगलवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शाम छह बजे तक हुए मतदान में क्षेत्र के 388506 मतदाताओं में से 52.56 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे से सभी मतदान केंद्रों पर मॉकपोल के बाद मतदान शुरू हुआ। इस दौरान सभी वर्ग के लोगों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कि या। देर शाम चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने तक डीएम, एसएसपी समेत पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 53 सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्रों में लगातार दौरा करते रहे।
सदर विधानसभा क्षेत्र के कुल 203 मतदान केंद्रों के कुल 579 बूथों पर सुबह मतदान शुरू हुआ। मतदाता अपने अपने बूथों पर पहुंचकर मतदान करते नजर आए। सुबह करीब आठ बजे के आसपास डायट स्थित बूथ संख्या 278 पर ईवीएम खराब होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने रिजर्व में रखे गए ईवीएम से बदलकर मतदान शुरू कराया। साथ ही दो केंद्रों पर वीवीपैट के खराब होने की सूचना पर उन्हें बदलवाया गया। वहीं, सभी मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में विभिन्न दलों के पदाधिकारी और कार्र्यकर्ता लोगों की पर्चियां बनाते नजर आए।
2017 में सदर विधानसभा सीट पर कुल 64.27 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि, उपचुनाव में कुल 52.56 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतदान प्रतिशत कम रहने का कारण कोरोना संक्रमण भी माना जा रहा है। वहीं, देर शाम छह बजे तक बिना किसी व्यवधान के मतदान संपन्न हो गया।
विज्ञापन
ईवीएम पहुंची स्ट्रांग रूम, 100 मीटर तक का इलाका सील
बुलंदशहर। मतदान के बाद 579 मतदेय स्थलों से ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम पहुंचा दिया गया है। 10 नवंबर तक सारी ईवीएम सीआरपीएफ के हवाले रहेंगी। स्ट्रांग रूम के 100 मीटर तक के दायरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहां किसी के भी जाने की अनुमति नहीं है। 579 मतदेय स्थल पर मतदान के लिए 1158 ईवीएम लगाई गई थी। मंगलवार शाम छह बजे मतदान संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के साथ मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम तक पहुंचा दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार का स्पष्ट निर्देश है कि दस नवंबर तक स्ट्रांग रूम के आसपास की कोई भी दुकान को खोला नहीं जाएगा। स्ट्रांग रूम के 100 मीटर तक का दायरा सीआरपीएफ के हवाले कर दिया गया है। किसी को भी वहां या उसके आसपास जाने की अनुमति नहीं है। सह जिला निर्वाचन अधिकारी आरके अत्री ने बताया कि स्ट्रांग रूम के चारो ओर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। साथ ही चारों ओर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जिससे 24 घंटे स्ट्रांग रूम पर निगाह रखी जाएगी। 10 नवंबर को मतगणना के ही दिन स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा।
सदर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। कुल मतदान 52.56 फीसदी हुआ है। पूरे क्षेत्र में से कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं मिला है। मतदान के बाद सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। रविंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी