फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Passenger train delayed by four hours in Khurja due to engine failure

Bulandshahar News: इंजन खराब होने के कारण खुर्जा में चार घंटे देरी से आई पैसेंजर ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Passenger train delayed by four hours in Khurja due to engine failure
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतज़ार में बैठे यात्री । संवाद
खुर्जा। गाजियाबाद में इंजन खराब होने के कारण पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार सुबह खुर्जा जंक्शन पर चार घंटे देरी से आई। ऐसे में अलीगढ़ व टूंडला जाने वाले यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अन्य पांच एक्सप्रेस ट्रेनें भी देरी से आईं।
विज्ञापन


पलवल से चलकर टूंडला जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का गाजियाबाद स्टेशन पर इंजन खराब हो गया था। इसके बाद दूसरे इंजन से ट्रेन को रवाना किया गया। ऐसे में ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशनों पर पहुंची। ऐसे में बुलंदशहर, चोला और खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर यात्री इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन

यात्री राजन ने बताया कि वह सुबह करीब छह बजे स्टेशन पर पहुंच गए थे। ट्रेन के देरी से आने की घोषणा की गई थी लेकिन समय नहीं बताया गया। सुबह 11 बजे के बाद ट्रेन स्टेशन पर आई। ऐसे में परिवार के साथ चार घंटे तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा कटिहार से चलकर अमृतसर को जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे, सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस एक, लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा, अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का इंजन खराब हो गया था, जिसको दूसरे इंजन से जोड़कर गाजियाबाद से रवाना किया गया था। इसी कारण ट्रेन को आने में देरी हो गई थी। - घनश्याम मीणा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed