{"_id":"61d3275bc8f9131bc7162eb1","slug":"passenger-train-bulandshahr-news-gbd2321699118","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर चली एक और पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर चली एक और पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर चली एक और पैसेंजर ट्रेन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। खुर्जा से मेरठ चलने वाली एक और पैसेंजर ट्रेन सोमवार से ट्रैक पर आ गई। खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन पिछले 21 माह पूर्व से बंद चल रही थी। फिलहाल खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर पिछले माह एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन हो रहा था। अब एक और पैसेंजर ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। सोमवार शाम मेरठ से चलकर रात में ट्रेन बुलंदशहर पहुंची। मंगलवार सुबह ट्रेन मेरठ के लिए रवाना होगी।
खुर्जा से मेरठ और मेरठ से खुर्जा रेलवे स्टेशन के लिए पूर्व में तीन-तीन पैसेंजर ट्रेन संचालित होती थीं। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते 21 मार्च 2020 से सभी ट्रेनों के साथ पैसेंजर ट्रेनों के पहिए भी ट्रैक पर थम गए। हालांकि पूर्व में एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन समय-समय पर शुरू कर दिया। इसके बाद पांच दिसंबर से एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया। वहीं, अब 21 माह बाद सोमवार से ट्रैक पर एक और पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया। हालांकि साधारण किराये की जगह शुरुआत में रेलवे यात्री एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। भारतीय किसान यूनियन (उप्र) संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया ने बताया कि पिछले दिनों शुरू हुई एक पैसेंजर ट्रेन सुबह के समय मेरठ से आती और शाम को मेरठ के लिए रवाना हो जाती। इससे जिले के रेलवे यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही थी। एक और पैसेंजर ट्रेन का संचालन करने के लिए मुरादाबाद रेलवे मंडल कार्यालय पत्र भेजकर मांग की गई। एक और पैसेंजर ट्रेन चलने से जिले के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब बंद चल रही एक और पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू करने और बुलंदशहर रेलवे स्टेशन से अन्य ट्रेन चलवाने की मांग के लिए रेलवे मुख्यालय को पत्र भेजा है।
बोले यात्री
पैसेंजर ट्रेन चलने से अब आसानी से सुबह के समय मेरठ जा सकेंगे और शाम को वापसी कर सकेंगे। - पप्पन
पैसेंजर ट्रेन के चलने से काफी राहत मिलेगी। काफी समय से पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी। - इरशाद
मेरठ से चलकर रात के समय पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर खुर्जा जंक्शन पहुंची। यहां से सुबह के समय निर्धारित समय पर मेरठ के लिए रवाना कर दिया जाएगा। पैसेंजर ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को अभी एक्सप्रेस श्रेणी का टिकट लेकर सफर करना होगा। - पीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक खुर्जा जंक्शन