{"_id":"60b669f98ebc3e55646583c8","slug":"panchayat-chunav-bulandshahr-news-gbd219684761","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय चुनाव : तीन ग्राम पंचायतों के प्रधान, 3591 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय चुनाव : तीन ग्राम पंचायतों के प्रधान, 3591 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए पड़ेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय चुनाव : तीन ग्राम पंचायतों के प्रधान, 3591 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए पड़ेंगे वोट
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय चुनाव के दौरान खाली रह गए पदों पर 12 जून को मतदान की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले के तीन ग्राम प्रधानों व 3591 ग्राम पंचायत सदस्य के पद खाली चल रहे हैं। इन पदों वोट डाले जाएंगे। मंगलवार शाम को राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक करते हुए खाली पदों की जानकारी ली।
छह जून को जमा होंगे नामांकन पत्र
जिले में रिक्त पदों पर निर्वाचन कराए जाने के लिए छह जून 2021 को नामांकन पत्र दाखिल होंगे और प्रपत्रों की जांच होगी। सात जून को नाम वापसी एवं प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा। जबकि 12 जून 2021 को मतदान तथा 14 जून 2021 को संबंधित विकास खंडों पर मतगणना कराई जाएगी।
यहां होंगे चुनाव
जिले के दानपुर ब्लॉक के गांव भमरौआ, सिकंदराबाद के गांव दुल्हैरा और अरनिया के गांव नगला टक्कर के प्रधान की बीमारी के बाद मौत हो चुकी है। जबकि जिले में 3591 ग्राम पंचायत सदस्यों की सीट खाली हैं। जिसके चलते 369 गांवों के प्रधानों का कोरम पूरा नहीं हुआ था और वह अभी तक शपथ नहीं ले सके हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम रविन्द्र कुमार, एडीएम र्प्रशासन रवींद्र कुमार, डीपीआरओ, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।