फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Panchayat chunav

तीन आपत्तियों का होगा निस्तारण, शेष हुई निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Panchayat chunav
तीन आपत्तियों का होगा निस्तारण, शेष हुई निरस्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान समेत अन्य पदों पर आरक्षण के लिए प्राप्त हुई आपत्तियाें का निरीक्षण कार्य पूरा हो चुका है। बताया गया कि तीन आपत्तियों का ही निस्तारण होगा, जबकि शेष आपत्तियां निरस्त हो गई हैं। आपत्तियों के निरीक्षण के बाद आगामी कार्रवाई के लिए फाइल डीएम के पास पहुंच गई है।
जनपद में शासन आदेश के क्रम में गत तीन मार्च को प्रधान समेत सभी पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी थी। इसके बाद आठ मार्च तक सभी पदों पर आपत्तियां प्राप्त की गई। इस दौरान 522 आपत्तियां प्राप्त हुई। इनमें प्रधान पद पर सर्वाधिक 430, जिला पंचायत सदस्य पद पर 59, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 29 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चार आपत्तियां शामिल रहीं। इसके बाद पंचायत राज विभाग के अलावा अन्य कई विभागों के अधिकारियों ने आपत्तियों का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अब अफसरों ने दावा किया है कि शुक्रवार तक लगभग सभी आपत्तियाें का निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। तीन आपत्तियों का ही निस्तारण होगा, जबकि शेष आपत्तियां निरस्त कर दी गई हैं। जिन तीन आपत्तियों का निस्तारण होगा। इनमें दो ग्राम पंचायतों के प्रधान पद और एक ग्राम पंचायत सदस्य की आपत्ति शामिल है। विभागीय अफसरों ने बताया कि अब आगामी कार्रवाई के लिए फाइल डीएम के पास भेज दी गई हैं। इसके साथ ही 15 मार्च तक आरक्षण के सभी पदों की अंतिम सूची का चार्ट तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभी भी आरक्षण बदलवाने के लिए लगा रहे चक्कर
प्रधान समेत सभी पदों पर प्राप्त हुई आपत्तियाें का भी निस्तारण लगभग पूरा हो चुका है। बावजूद इसके अभी भी लोग आरक्षण बदलने के लिए के अफसरों से लेकर नेताओं तक के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान समेत सभी पदों के आरक्षण पर जो भी आपत्ति प्राप्त हुई। उनका निरीक्षण पूरा हो चुका है। मात्र तीन आपत्तियों का ही निस्तारण होगा। अब फाइल डीएम के पास आगामी कार्रवाई के लिए भी पहुंच गई हैं। सभी कार्य 15 मार्च तक पूरा कर लिए जाएंगे। - अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed