फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   over bridge will be built in Khurja Junction

खुर्जा जंक्शन पर बनेगा ओवरब्रिज

Sun, 23 Oct 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sun, 23 Oct 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
over bridge will be built in Khurja Junction
खुर्जा जंक्शन जहां फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होना है। - फोटो : ब्यूरो

लंबे समय से उठ रही मांग पर रेलवे ने जंक्शन स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों की माने तो सर्वे होने के बाद फुट ओवरब्रिज निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।  इससे लाइन उस पार बसी कॉलोनी के सैंकड़ों परिवारों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


वहीं जेवर, जहांगीरपुर आदि क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों के लिए हादसे का खतरा हमेशा के लिए टल जाएगा। जंक्शन स्टेशन के आसपास करीब एक दर्जन से अधिक कॉलोनियां हैं। जहां रहने वाले बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार कर स्टेशन के दूसरी तरफ स्कूलों में पढ़ने जाते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली हावड़ा रेलवे मार्ग होने के कारण जंक्शन स्टेशन पर पूरे दिन में करीब 400 ट्रेनें ट्रैक से होकर गुजरती हैं। ऐसे में बच्चों परिजनों को स्कूल से लौटने तक चिंता सताए रहती है। फुट ओवरब्रिज निर्माण होने के बाद बच्चों का परिवार चिंतामुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहांगीरपुर, जेवर के अलावा देहात क्षेत्र से सैकड़ों लोग दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों में नौकरी करने जाते हैं। ऐसे में उन्हें रोजाना ट्रैक पार कर स्टेशन पहुंचना पड़ता हैं। ऐसे में कई बार लोग ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। वहीं कइयों की अबतक मौत हो चुकी है। फुट ओवरब्रिज निर्माण होने से लोगों को ट्रैक पार कर नहीं आना पड़ेगा ऐसे में हादसे का खतरा टल जाएगा।

रेल मंत्री के आगमन पर भी उठा था मुद्दा
जंक्शन स्टेशन पर 30 अगस्त को रेल मंत्री सुरेश प्रभु के दौरे के दौरान फुट ओवरब्रिज बनाने का मुद्दा उठा था। स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री से इसकी मांग की थी और ज्ञापन भी सौंपा था। इसे गंभीरता से लेते हुए उस समय रेल मंत्री ने फुट ओवरब्रिज बनाने का आश्वासन दिया था।


फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए इलाहाबाद डिवीजन को निर्देश मिल चुका है। इसके लिए जल्द ही सर्वे करने टीम वहां से आएगी। सर्वे होने के बाद इस्टीमेट तैयार कर रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा। इसके बाद से काम शुरू होगा।
-पीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed