फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   OTS

अब 31 जनवरी तक ओटीएस का लाभ ले सकेंगे उपभोक्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
OTS
अब 31 जनवरी तक ओटीएस का लाभ ले सकेंगे उपभोक्ता
विज्ञापन

बुलंदशहर। बकाएदार उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूली के लिए लागू की गई ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना की समयावधि को एक बार फिर से बढ़ाया गया है। शासन की ओर से 31 जनवरी तक ओटीएस योजना को बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। अभी तक जिले में 95 हजार उपभोक्ताओं ने योजना के लिए पंजीकरण कराया है।

अक्तूबर माह के अंत में शासन ने बकाएदारों से बिल वसूली के लिए ओटीएस योजना शुरू की थी। योजना का उद्देश्य बकाएदारों से बिल की वसूली करना और उन्हें सरचार्ज और जुर्माने की राशि से छूट देना था। ओटीएस योजना लागू करने के बाद अधिकारियों ने योजना के पात्र लाभार्थियों की सूची बनाई तो संख्या तीन लाख को पार कर गई थी। योजना शुरू होने के तीन माह बाद अभी तक जिले में 95372 उपभोक्ताओं ने योजना के लिए आवेदन किया है। इन उपभोक्ताओं से बिजली निगम ने 60 करोड़ से अधिक की धनराशि वसूल की है।
विज्ञापन

निगम के चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि ओटीएस योजना की तारीख बढ़ाई गई है। उपभोक्ताओं को इसके लिए सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed