फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   online test for DL

घर पर डीएल का टेस्ट देने के लिए फ्रंट कैमरा अनिवार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
online test for DL
घर पर डीएल का टेस्ट देने के लिए फ्रंट कैमरा अनिवार्य
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब लर्निंग लाइसेंस (डीएल) के लिए लोगों को एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बृहस्पतिवार से घर बैठे लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने की सुविधा शुरू कर दी गई। इसके लिए आवेदकों को परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके लिए फ्रंट कैमरा युक्त लैपटॉप, मोबाइल या जनसुविधा केंद्र की मदद से आवेदक ऑनलाइन टेस्ट दे सकेगा। वहीं, मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना अनिवार्य है।

अभी तक आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय जाना पड़ रहा था। यहां पर आवेदकों को समय के साथ-साथ काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोगों की इस परेशानियों से बचने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सर्वप्रथम बाराबंकी में ट्रायल किया गया। जो सफल होने पर अब उसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि घर बैठे लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट देने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदकों को सर्वप्रथम सारथी पोर्टल (https://sarathi.parivahan.gov.in) पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के दौरान आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा जो मोबाइल से लिंक होना अनिवार्य है। आवेदन पूर्ण भरने के साथ ही नियमानुसार फीस का भुगतान भी करना होगा। इसके बाद कार्यालय स्तर से जांच की जाएगी। आवेदन सही पाए जाने पर टेस्ट के लिए संबंधित के मोबाइल नंबर पर ओटीपी व पासवर्ड भेजा जाएगा। इसके बाद कैमरा युक्त लैपटॉप, मोबाइल या जनसुविधा केंद्र की मदद से आवेदक ऑनलाइन टेस्ट दे सकेगा। स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदक को कार्यालय आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed