फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One static and sector magistrate deployed at each of the 25 centres for PET

Bulandshahar News: पीईटी के लिए 25 केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
One static and sector magistrate deployed at each of the 25 centres for PET
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 25 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा छह और सात सितंबर को दो-दो पालियों में कराई जाएगी। हर केंद्र पर एक स्टेटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। इसके लिए 500 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में 46944 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश में कई भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) अनिवार्य है। यूपीएसएसएससी की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा छह और सात सितंबर को कराई जाएगी। परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग, पुलिस और प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए राजकीय, वित्तपोषित और सीबीएसई विद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली की दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय ने बताया कि एक पाली में 11736 अभ्यर्थियों समेत चार पालियों में कुल 46944 अभ्यर्थी जिले के परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्र व्यवस्थापक के साथ एक स्टेटिक, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। 450 कक्ष निरीक्षकों के लगाने की मांग की गई है। बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed