फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   one arrested

फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला चंद्रपाल गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
one arrested
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : BULANDSHAHR
फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला चंद्रपाल गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र व अन्य प्रमाण-पत्र बनाने वाले जनसेवा केन्द्र संचालक चंद्रपाल को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रपाल 400-400 रुपये में फर्जी प्रमाण पत्र बनाता था।
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बुलंदशहर ने शुक्रवार को थाना कोतवाली देहात पर तहरीर देकर बताया था कि दिनांक 25 फरवरी को अहकान निवासी किदवई नगर अपने नाम का एक जन्म प्रमाण-पत्र नगर पालिका कार्यालय में सत्यापित कराने के लिए आया था। वह प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। पूछताछ में अहकान ने बताया कि आर्यन्स फोटोग्राफर जनसेवा केन्द्र आईपी डिग्री कालेज अनूपशहर रोड के संचालक चंद्रपाल ने उसे असली जन्म प्रमाण-पत्र बताकर चार सौ रुपये में बनाकर दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रविवार सुबह चंद्रपाल को उसके जनसेवा केंद्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जनसेवा केंद्र से कंप्यूटर का सीपीयू, तीन टीएफटी, एक यूपीएस, दो प्रिंटर, दो फिंगर मशीन, एक कीबोर्ड, एक लेमिनेशन मशीन, एक माउस, आईडी लेमिनेशन कवर (प्लास्टिक), एक एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर वाईफाई, नौ आधार कार्ड, सादे फार्म व सादे कागज, एक मोबाइल फोन और 12160 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाया है व्हाट्सएप ग्रुप
आरोपी चंद्रपाल ने पूछताछ में बताया कि उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। जिसका ग्रुप एडमिन महेंद्र निवासी गाजियाबाद है। इसी ग्रुप के माध्यम से हमें काम मिलता है। फर्जी जन्म/मृत्यु प्रमाण-पत्र व अन्य प्रमाण-पत्र अपने जनसेवा केंद्र में लगे कंप्यूटर के माध्यम से बनाकर उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed