फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One arrested

गार्ड की बंदूक चोरी करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
One arrested
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश नदीम उर्फ काला अस्पताल में। - फोटो : BULANDSHAHR
गार्ड की बंदूक चोरी करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर/गुलावठी। पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद बदमाश नदीम उर्फ काला निवासी मोहल्ला चौनपुरी हापुड़ को गिरफ्तार करने का दावा किया है। नदीम के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश के पास से पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड की चोरी की हुई लाइसेंसी बंदूक, छह कारतूस और एक तमंचा बरामद किया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान पैर फिसलने से हेड कांस्टेबल मनोज दीक्षित भी घायल हो गए।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात गुलावठी पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कोतवाली देहात की एक फैक्टरी से सिक्योरिटी गार्ड की लाइसेंसी बंदूक चोरी करने वाला बदमाश गांव अकबरपुर झोझा की ओर जा रहा है। इस पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर एवं पुलिसकर्मियों ने अकबरपुर झोझा रोड़ पुलिया पर घेराबंदी की। खुद को घिरता देखकर बदमाश ने आम के बाग में घुसकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश नदीम उर्फ काला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह फिलहाल बीसा कालोनी में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस को बताया कि वह प्रत्येक तीन माह में अपने रहने का ठिकाना बदल देता था, ताकि लोगों को उसके कार्य पर शक न हो सके।
विज्ञापन

कोतवाली देहात से की थी सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक चोरी
गिरफ्तार बदमाश नदीम उर्फ काला ने चार नवंबर की रात को थाना कोतवाली देहात की स्याना रोड स्थित अजय इंजीनियरिंग वर्कर्स में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड उमाशंकर शर्मा निवासी गांव ततारपुर की लाइसेंसी बंदूक व मोबाइल फोन चोरी किया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी फैक्टरी और शोरूम में वारदात करने के इरादे से घुसता है और वहां तैनात चौकीदार के हथियार चोरी कर फरार हो जाता था। यदि चौकीदार की नींद खुल जाए तो वह उनकी हत्या करने से भी पीछे नहीं हटता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश पर दर्ज हैं 10 मुकदमे
आरोपी नदीम उर्फ काला पर कोतवाली देहात में हत्या, कोतवाली नगर में चोरी, आर्म्स एक्ट, गुलावठी थाने में पुलिस मुठभेड़ , शस्त्र अधिनियम समेत कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। काफी दिनों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed