फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   olympics

टोक्यो ओलंपिक में आज दमखम दिखाएगा खबरा का लाल अरविंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
olympics
टोक्यो ओलंपिक में आज दमखम दिखाएगा खबरा का लाल अरविंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। टोक्यो ओलंपिक में जिले के खबरा गांव के अरविंद शनिवार को नौकायन प्रतिस्पर्धा में दमखम दिखाएंगे। अरविंद अपने साथी अर्जुन लाल जाट के साथ नौकायन हीट में जीत हासिल करते हुए मेडल की ओर कदम बढ़ाएंगे। अरविंद के गांव खबरा में जश्न का माहौल है। परिवार के लोग और गांववाले उनकी जीत की दुआएं कर रहे हैं।
बुलंदशहर के तीन खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। 24 जुलाई को खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा निवासी रोइंग खिलाड़ी अरविंद सोलंकी और राजस्थान के नायबांस गांव के रहने वाले अर्जुन लाल जाट की जोड़ी लाइटवेट डबल स्कल्स रोइंग स्पर्धा में भाग लेगी। अरिवंद के घर में खुशियां हैं। उनके पिता विजय सिंह ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। उन्होंने कहा कि अरविंद देश के लिए सोना जीतकर लाएगा। उसका ख्वाब ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का है, जो पूरा होने जा रहा है। अरविंद की दादी राजवती, तहेरे भाई कालीचरण और ताऊ मान सिंह की आंखों में चमक है। वह मुस्कुराते हुए कहते हैं कि टीवी पर अरविंद के खेल को देखेंगे।
विज्ञापन

सेना ने तराशा अरविंद का हुनर
अरविंद सोलंकी भारतीय सेना में हैं। अप्रैल 2016 में ट्रेनिंग पूरी करने वाले अरविंद बताते हैं कि फौज में जाने से पहले वह खेलों के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। सेना में नौकरी के दौरान ही उन्हें ओलंपियन बजरंग लाल से नौकायन के बारे में पता चला। वर्ष 2016 में ही उन्हें पता चला कि नौका चालक ओलंपिक में भी जाते हैं। तभी से इस खेल को उन्होंने जिंदगी का हिस्सा बना लिया। शनिवार को होने जा रही नौकायन हीट में छह देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हीट में चयनित होने के बाद रेपेचार्ज और उसके बाद क्वार्टर, सेमीफाइनल और फिर फाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल स्टेडियम में पहुंचेगी रैली
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि ओलंपिक खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 25 जुलाई को यमुनापुरम स्टेडियम में रैली का स्वागत किया जाएगा।
अरविंद से बोले पिता- जीत लाओ सोना
ओलंपिक में अरविंद सोलंकी की नौकायन प्रतिस्पर्धा भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 7.30 बजे शुरू होगी। रविवार को अरविंद ने परिजनों से फोन पर वार्ता की।अरविंद के पिता ने कहा, बेटे जीत लाओ सोना, दुनिया में चमका दो देश का नाम। यह सुनकर अरविंद भावुक हो गए। पिता की आंखें भी बेटे की सफलता की उम्मीदों मेें नम हो गईं। अरविंद ने कहा िदेश और सेना का मुझ पर जो भरोसा दिखाया है उस पर खरा उतरने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा।
शांति स्वरूप ने दिखाई दिशा
सेना मेंअरविंद की मुलाकात शिकारपुर क्षेत्र के गांव करेना निवासी अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी शांति स्वरूप से हुई। शांति स्वरूप की प्ररेणा से अरविंद ने 2017 से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया। भाई कालीचरन ने बताया कि अरविंद खेलों में लगातार उम्दा प्रदर्शन किए जाने पर नायाब सूबेदार के पद पर प्रमोट किए गए।

ओलंपिक में कल निशाना लगाएंगे मेराज
जिले के तीन खिलाड़ी ओलंपिक में खेल रहे हैं। खुर्जा के स्कीट शूटर मेराज खान 25 तारीख को ओलंपिक में निशाना लगाएंगे। मेराज दूसरी बार ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे हैं। इससे पूर्व वर्ष 2016 में रियो डि जेनेरियों में आइएसएसएफ वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीतकर वह देश का नाम रोशन कर चुके हैं। सिकंदराबाद के गांव पचौता निवासी बॉक्सर सतीश यादव भी पहली बार ओलंपिक में गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed