{"_id":"6a3d9423e4215b6b62ffe2022eb042f6","slug":"officer-made-fake-report-about-brick-klins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने दी गलत रिपोर्ट, चल रहे हैं भट्ठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने दी गलत रिपोर्ट, चल रहे हैं भट्ठे
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
ईंट भटठा संचालन को लेकर उपजिलाधिकारियों ने जो रिपोर्ट एडीएम वित्त/राजस्व को सौंपी थी वह गलत थी। उन्होंने जिले के सभी भट्ठे बंद बताए थे लेकिन अब प्रशासन को रिपोर्ट मिली है कि जिले की सभी तहसीलों में करीब डेढ़ सौ भट्ठे चल रहे हैं।
विज्ञापन
इन सभी में ईंटों की पथाई शुरू हो चुकी है। अब सभी उपजिलाधिकारियों से नोटिस भेजकर पुन: रिपोर्ट मांगी गई है।
जिले में ईट भट्ठों की संख्या 280 के आसपास है। भट्ठा चलाने से पूर्व संचालकों को जिला स्तर पर प्रशासन से पर्यावरण की एनओसी लेनी होती है।
अभी तक लखनऊ से 11 भट्ठा संचालकों ने पर्यावरण की एनओसी प्राप्त की जा चुकी है। बता दें कि एडीएम प्रशासन ने सभी एसडीएम से भटठोें की रिपोर्ट मांगी थी कि भटठे चल रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
सभी ने भटठे बंदी की रिपोर्ट जिला प्रशासन के पास भेज दी। खनन अधिकारी डा. ऐदल सिंह ने बताया कि जनपद में बिना अनुमति के काफी संख्या में भटठों में आग छोड़ दी गई है।
विज्ञापन
कई भटठों पर नई ईंटों की बिक्री शुरू हो गई है। खनन अधिकारी ने पिछले दिनों सात भट्ठों को चलता पकड़ा था।