फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Objectionable post made on Facebook against Syana MLA

Bulandshahar News: स्याना विधायक के खिलाफ फेसबुक पर की आपत्तिजनक पोस्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ बीते कई दिनों से एक व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। मामले में विधायक पक्ष की ओर से तहरीर देकर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में वादी गोविंदा राजपूत ने तहरीर देकर बताया है कि सोशल साइट फेसबुक पर एक अकाउंट अनिल कुमार वर्मा के नाम से बना हुआ है। इस अकाउंट पर 26 अगस्त को स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर मैसेज पोस्ट किए गए हैं। आरोप है कि अनिल कुमार वर्मा द्वारा अपने इस अकाउंट से पूर्व में भी कई बार स्याना विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा चुकी है। कई सालों से स्याना विधायक पर टीका टिप्पणी की जा रही है, जिससे समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर टीम की मदद से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed