{"_id":"575ee6cc4f1c1b947d11b6ef","slug":"now-there-will-be-no-power-cut-in-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कलक्ट्रेट में नहीं होगा पावर कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कलक्ट्रेट में नहीं होगा पावर कट
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कलक्ट्रेट में कर्मियों को पावर कट की समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी। अगले माह से कलक्ट्रेट को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुचारु की जाएगी। इसके लिए नए भूड़ बिजलीघर से नए फीडर का निर्माण शुरू कर दिया है। नया फीडर अगले माह से ऊर्जीकृत हो जाएगा।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट और जिला न्यायालय में बिजली कटौती के कारण काफी कार्य प्रभावित होता है। बिजली कटौती के चलते प्रशासनिक और न्यायिक कार्य में बेवजह देरी होती है। ऊर्जा सचिव ने करीब छह माह पहले जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट तथा जिला न्यायालय को निर्बाध आपूर्ति के लिए स्वतंत्र फीडर बनाने के दिशा निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पहले ही स्वतंत्र फीडर शुरू करके निर्बाध आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। अब कलक्ट्रेट और जिला न्यायालय में भी निर्बाध आपूर्ति के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
भूड़ 132 केवीए बिजलीघर से स्वतंत्र फीडर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
अगले माह तक काम पूरा कर लिया जाएगा। एक्सईएन बुलंदशहर डीसी शर्मा ने बताया कि कलक्ट्रेट और जिला न्यायालय में स्वतंत्र फीडर से निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। फीडर निर्माण अगले माह तक पूरा हो जाएगा।
झमका में बनेगा पांच एमवीए का सबस्टेशन
नगर और ग्रामीण क्षेत्र में जल्द ही विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। विद्युत लोड कम करने के लिए झमका में सब स्टेशन बनाया जाएगा। शासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने इसके जमीन चिन्हित कर लिया है। कारपोरेशन जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर देगा।
आबादी बढ़ने के साथ-साथ विद्युत लोड भी बढ़ता जा रहा है। इसके चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन फाल्ट और ट्रांसफार्मरों के फुं कने से विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। लोड की समस्या को दूर करने के लिए विद्युत सबस्टेशन बनाने की कवायद शुरू कर दी गई।
शासन के निर्देश पर एसडीएम ने झमका गांव में भूमि चिन्हित कराई है। 1500 स्क्वायर की भूमि पर पांच एमवीए का विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह ने बताया कि विद्युत सबस्टेशन के निर्माण के लिए जमीन तलाशने के निर्देश शासन की तरफ से हुए थे। झमका में भूमि चिन्हित कर कारपोरेशन को दे दी है।