फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now roadways buses will run on their own routes

Bulandshahar News: अब अपने रूट पर चलेंगी रोडवेज बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Now roadways buses will run on their own routes
बुलंदशहर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के अभ्यर्थियों को छोड़ने और आने-जाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन रविवार रात से थम गया। बुलंदशहर, सिकंदराबाद व खुर्जा की 250 बसें अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित की गई थी। अब सभी बसें सोमवार से अपने रूट पर संचालित होने लगी।
विज्ञापन

छह एवं सात सितंबर को पीईटी के लिए जिले के अभ्यर्थिर्यों का सहारनपुर, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर में परीक्षा केंद्र था। जबकि फरूखाबाद, अलीगढ़, फिरोजाबाद, अलीगढ़-आगरा, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर और गौतमबुद्धनगर के अभ्यर्थियों की जिले में परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर परिवहन निगम ने 250 बसें आरक्षित कर परीक्षा केंद्र वाले रूटों पर संचालित कीं। इसके चलते अन्य रूटों पर बसों की संख्या कम होने पर यात्रियों को परेशानी हुई। परीक्षा संपन्न होने के बाद बाहरी जनपद अभ्यर्थियों को छोड़ने एवं लेने गई बसें रविवार रात तक वापस आ गईं। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि पीईटी परीक्षा संपन्न होने के बाद बसों को पूर्व निर्धारित रूट पर संचालन शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed