{"_id":"594038a6866419785d8b47f7","slug":"now-no-tension-47-000-asian-americans","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नो टेंशन, बनेंगे 47 हजार आशियाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नो टेंशन, बनेंगे 47 हजार आशियाने
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
HOME
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में बेघर परिवारों के लिए अच्छी खबर है। अब प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास (शहरी) के तहत 47 हजार 554 आशियानों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है।
गरीबों को आवासीय योजना का देने के लिए शासन की ओर से नामित नोएडा की एजेंसी ने इसके लिए सर्वे और सत्यापन का काम पूरा कर लिया है।
जल्द ही आवासीय योजना के तहत जिले में नगर पालिका और नगर पंचायतों में आवासों का निर्माण शुरू हो जाएगा। सबसे अधिक जिला मुख्यालय पर 16069 आशियानों का निर्माण होगा। सबसे कम ककोड़ में 606 आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
बुगरासी, छतारी, डिबाई, खानपुर, बीबीनगर, स्याना, शिकारपुर, पहासू ,अनूपशहर, जहांगीराबाद, गुलावठी, औरंगाबाद, नरोरा, खुर्जा और सिकंदराबाद में भी प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए के तहत आवासों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
पात्रता की शर्त ः आवेदन करने वाले के पास देश में कहीं भी पक्का मकान न हो, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए वार्षिक आय तीन लाख और निम्न आय वर्ग के लिए वार्षिक आय तीन लाख से छह लाख रुपये होनी चाहिए। बैंक अकाउंट, पास बुक की छाया प्रतिलिपि, जो वर्तमान में चालू हो। आधार कार्ड की छाया प्रतिलिपि और मोबाइल नंबर देना होगा।
मरम्मत के लिए मिलेंगे 2.50 लाख तकः जिनके पास अपना मकान तो है लेकिन मरम्मत कराने के लिए पैसा नहीं है ऐसे परिवारों को भी सरकार ने आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। पात्रता की शर्त पूरा करने के बाद झोंपड़ पट्टी पुनर्वास के तहत झुग्गी झोपड़ी वालों को 1.30 लाख रुपये मिलेंगे।
ऋण आधारित सब्सिडी दी जाएगी। लाभार्थी द्वारा स्वयं आवास बनाने के लिए भी पात्रों को 2.50 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगी।