{"_id":"6627ec3b89dc4d13f408baab","slug":"now-fill-the-even-semester-examination-form-till-26th-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-114858-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अब 26 तक भरें सम सेमेस्टर परीक्षा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अब 26 तक भरें सम सेमेस्टर परीक्षा फार्म
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कॉलेजों में एनईपी:2020 के व्यवसायिक व परंपरागत पाठ्यक्रमों को छोड़कर सम सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने से वंचित छात्र-छात्राें को एक और माैका दिया जा रहा है। ऐसे छात्र-छात्राएं अब 26 अप्रैल तक अपना ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। फार्म भरकर 27 अप्रैल तक कॉलेज में जमा कराना होगा।
आईपी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि एनईपी: 2020 के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम की सम सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। जबकि व्यवसायिक व परंपरागत पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य कक्षाओं की सम सेमेस्टर परीक्षा के फार्म भरे जा रहे हैं। इसके लिए सीसीएसयू की ओर से 15 अप्रैल तक का समय दिया गया था लेकिन अब सीसीएसयू ने परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया है।
सीसीएसयू की ओर से जारी निर्देश के अनुसार परीक्षा फार्म सीसीएसयू की वेबसाइट पर 26 अप्रैल तक भरा जाएगा। इसके बाद फार्म को कॉलेज में जमा कराने और सत्यापित कराने के लिए 27 अप्रैल तक का समय दिया गया है।