{"_id":"58471131fd597a61ff398d704016f95a","slug":"now-bungle-of-15-million-rupee-in-khanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खानपुर में मिला 15 लाख का घपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खानपुर में मिला 15 लाख का घपला
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली मीटरों में स्टोर रीडिंग का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। बुलंदशहर के बाद अब स्याना खंड में बड़ी संख्या में स्टोर रीडिंग पकड़ी गई हैं। एई मीटर की छापेमारी में करीब 15 लाख रुपये की स्टोर रीडिंग पकड़ी गई हैं।
एई मीटर ने सभी यूनिटों के सापेक्ष राजस्व वसूली के निर्देश देते हुए एसई को रिपोर्ट भेजी है। फ्रेंचाइजी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
स्याना खंड के खानपुर में मीटर चैकिंग के दौरान एई मीटर शिव कुमार ने 28 संदिग्ध मीटरों को चेक किया। इन सभी मीटरों में 2 लाख 6 हजार 284 यूनिट स्टोर पकड़ी गईं।
विज्ञापन
यह यूनिट करीब 15 लाख रुपये की हैं। खानपुर के नजरवाड़ा, मोहल्ला कोर्ट, मैन बाजार, हरिजन बस्ती, अहेरियान, लक्ष्मीनगर आदि जगहों पर चैकिंग के दौरान मीटरों में यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।
एई मीटर ने सभी मीटरों को सीज कर दिया। मीटरों को सीज कर लैब भेज दिया गया है। इसके अलावा मीटरों की स्टोर रीडिंग को रिकवर करने के निर्देश दिए गए हैं।
इतनी बड़ी संख्या में स्टोर मीटर रीडिंग पकड़े जाने के बाद फ्रेंचाइजीकर्मी संदेह के घेरे में आ गए हैं। एई मीटर ने पूरी रिपोर्ट एसई और एमडी को भेजते हुए फ्रेंचाइजी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।