फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Notice to CMO

मेडिकल कॉलेज निर्माण पर सीएमओ को नोटिस जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Notice to CMO
मेडिकल कॉलेज निर्माण पर सीएमओ को नोटिस जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कल्याण सिंह मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य रोकने के लिए पुरातत्व विभाग ने नोटिस जारी किया है। सात दिनों में निर्माण कार्य बंद कर नोटिस का जवाब न देने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। हालांकि अभी निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है।
शहर में 236 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज का निर्माण कराया जा रहा है। कालेज का मुख्य कैंपस तहसील के पास तो पुराने महिला अस्पताल परिसर में चिकित्सकों के आवास, पोस्टमार्टम हाउस समेत अन्य निर्माण कार्य हो रहा है। पिछले दिनों पुरातत्व विभाग के अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को अवैध बताया था। इस दौरान निर्माणदायी संस्था के अधिकारी पुरातत्व विभाग की एनओसी भी नहीं दिखा पाए थे। अब पुरातत्व विभाग की ओर से सीएमओ को नोटिस जारी करते हुए निर्माण कार्य को तत्काल बंद करने और सात दिनों के अंदर मेरठ स्थित मंडल कार्यालय में नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि पुरातत्व विभाग के अधिकारी ने दावा किया था कि लाजपतपुरी स्थित ईसाइयों के कब्रिस्तान (सीमेटरी) है। जिसे पुरातत्व विभाग ने मोनूमेंट (केंद्रीय संरक्षित स्मारक) घोषित किया हुआ है। ऐसे में इसकी परिधि के तीन सौ मीटर में किसी भी प्रकार का निर्माण, पुनर्निर्माण व खनन बिना एनओसी के पूरी तरह से अवैध है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के लिए पुराने महिला अस्पताल में चल रहा निर्माण कार्य अवैध है। निर्माण का कुछ हिस्सा 100 मीटर और शेष हिस्सा 300 मीटर के दायरे में है। ऐसे में बिना एनओसी निर्माण कार्य अवैध है। नोटिस जारी करते हुए सात दिनों में जवाब मांगा है, जवाब न देने पर एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। - सेवेंद्र कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, केंद्रीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed