{"_id":"577d5f014f1c1b646d7f9cf9","slug":"notice-issued-to-up-gov-ssp-and-power-secretory","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार, ऊर्जा सचिव और एसएसपी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार, ऊर्जा सचिव और एसएसपी को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर बिटिया के झुलसने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार, ऊर्जा सचिव और एसएसपी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने एक माह के भीतर पूरे मामले में लापरवाही और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।
नगर के डीएम रोड स्थित झुग्गी-पट्टी निवासी अख्तर की 12 वर्षीया बेटी चांदनी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई थी। चांदनी का एक हाथ तक डॉक्टरों को काटना पड़ा था।
अखिल भारतीय यादव महासभा के सचिव नितिन यादव ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, बाल अधिकार आयोग, अल्पसंख्यक आयोग समेत कई जगह की थी। शासन के निर्देश पर जांच भी शुरू की गई थी। मामले में जिले के बिजली विभाग के मुखिया अधीक्षण अभियंता पर गाज भी गिरी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से भी रिपोर्ट तलब की गई।
विज्ञापन
अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार, ऊर्जा सचिव संजय अग्रवाल और एसएसपी बुलंदशहर वैभव कृष्ण को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी कर एक माह के भीतर जवाब-तलब किया गया है। नोटिस जारी होने से अफसरों में खलबली मची हुई है।