फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Notbandi woman got tight "hand"

नोटबंदी से तंग महिला को मिला ‘हाथ’ का साथ

Fri, 16 Dec 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 16 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Notbandi woman got tight "hand"
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मोदी की नोटबंदी से प्रभावित हुए शिकारपुर के गरीब परिवार की पीड़ा को अमर उजाला ने उठाया तो उसकी मदद को भी हाथ बढ़ गए। अखबार में समाचार पढ़ने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने परिवार का पता लगाया और उसकी मदद करने घर पहुंचे। कांग्रेसियों ने परिवार को आटा, कपड़े व आर्थिक मदद की।

शुक्रवार की सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिकारपुर परिवार की पीड़ा का समाचार पढ़ा। कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री व उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री विरेंद्र गर्ग ने अमर उजाला संवाददाता से पीड़ित परिवार का पता पूछा।
विज्ञापन


जिसके बाद वह कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रफीक अहमद, नदीम कुरैशी, सुभाष अकेला, दिनेश पंडित आदि के साथ पीड़ित परिवार के पास पहुंचे और आटा, सब्जी, कपड़े व नकदी देकर मदद की। विरेंद्र गर्ग ने कहा कि अमर उजाला ने किसी गरीब की पीड़ा को उठाकर बहुत ही उपकार का कार्य किया है। अमर उजाला इसके लिए बधाई का पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सहायता मिलने के बाद गरीब महिला मानवती ने भी अमर उजाला की प्रशंसा की बता दें कि बृहस्पतिवार को नगर के मुफ्तीवाड़ा निवासी मोहनलाल की पत्नी मानवती नोटबंदी के चलते आर्थिक तंगी में आने के कारण शिकारपुर स्थित यूको बैंक की शाखा में अपने खाते को बंद कराने पहुंची थी।


बैंक कर्मचारी द्वारा प्रार्थनापत्र लिखकर लाने की बात कहने पर वह प्रार्थना पत्र लिखवाने के लिए एक समाजसेवी दुकानदार के पास पहुंची। महिला के पति को आंखों से नहीं दिखता जबकि पुत्र को नोटबंदी के चलते काम नही मिल रहा है। आटा खरीदने के लिए घर में पैसा न होने के कारण वह 531रुपये निकालकर खाता बंद कराने पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed