{"_id":"3c8380673b92394715a86746db3ba33e","slug":"nomination-for-zilla-panchayat-president-from-first-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन एक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन एक से
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 28 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्याशी डीएम कोर्ट में अपना नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।
अध्यक्ष जिला पंचायत के निर्वाचन की सार्वजनिक सूचना अठारह दिसंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी की जा चुकी है। निर्वाचन के लिए नामांकन एक जनवरी 2016 सुबह 11 से शाम तीन बजे तक न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कलक्ट्रेट में किया जाएगा।
निर्वाचन के लिए अनारक्षित वर्ग के नामांकन पत्र की राशि 1500 रुपये, आरक्षित वर्ग 750 रुपये नकद जमा कर जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
इसी प्रकार जमानत की धनराशि अनारक्षित वर्ग 10 हजार, आरक्षित वर्ग 5 हजार रुपये निर्धारित की गई है। यह राशि ट्रेजरी चालान द्वारा जमा किए जाएंगे।
एक उम्मीदवार चार सेट में नामांकन पत्र प्रस्तुत करेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच एक जनवरी को तीन बजे से की जाएगी।
उम्मीदवार 04 जनवरी 2016 को सुबह 11 से तीन बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 7 जनवरी 2016 को सुबह 11 से तीन बजे तक कराया जाएगा। मतगणना सात जनवरी को तीन बजे बाद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
चुनाव को लेकर सिक्योरिटी प्लान बना लिया गया है। डिप्टी निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक जनवरी को नामांकन शुरू हो जाएगा।