{"_id":"58050dc34f1c1bac2d702e84","slug":"no-entry-of-heavy-vehicles-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भारी वाहनों की नो एंट्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भारी वाहनों की नो एंट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में मंगलवार को भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। पुलिस ने जाम से निपटने के लिए खाका खींच लिया है। अनूपशहर अड्डा, शिकारपुर रोड और भूड़ चौराहे से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा, ताकि बाजार में महिलाओं को जाम से न जूझना पड़े। बता दें कि बुधवार को करवा चौथ है, इसलिए मंगलवार को बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ेगी।
ऐसे में अंसारी रोड, चौक बाजार, बुरा बाजार, काली नदी रोड, डिप्टी गंज आदि बाजारों में जाम की समस्या आ सकती है। इससे निपटने के लिए यातायात पुलिस ने तैयारी कर ली है। प्रभारी उप निरीक्षक यातायात कुलवीर राणा ने बताया कि मंगलवार को बाजारों में जाम से निपटने के लिए पुलिस ने रणनीति बना ली है।
विज्ञापन
सुबह सात से रात 10 बजे तक नगर में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। अनूपशहर अड्डा, शिकारपुर बाईपास और भूड़ चौराहे से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के बाजारों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। जाम से निपटने और महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर अलग से पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए यातायात पुलिसकर्मियों के साथ अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तय कर दी है। उन्होंने बाजार आने वाली महिलाओं और उनके साथ आने वाले परिजनों से अपील की है कि वह बाजार में वाहन लेकर न आएं। वह वाहनों को बाजार से दूर पार्क करके आएं।
करवा चौथ कल बाजार गुलजार
अबुलंदशहर/जहांगीराबाद/ सिकंदराबाद। करवाचौथ के चलते सोमवार को बाजारों में खूब रौनक रही। अंसारी रोड, चौक बाजार, बूरा बाजार, डिप्टी गंज आदि बाजारों में करवाचौथ की खरीदारी के लिए महिलाओं का रेला लगा रहा। महिलाएं कपड़ों के साथ ड्रेेस मैचिंग की ज्वैलरी और कंगन के साथ साज-श्रृंगार और पूजा का सामान खरीदती नजर आईं।
करवा चौथ का व्रत को एक दिन शेष रहने पर बाजारों में आभूषणों, कपड़ों और श्रृंगार आदि की दुकानों में सुहागिनों की भीड़ देखने को मिली। उनकी प्रत्येक पसंद को पूरा करने के लिए दुकानदारों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुहागिन की जो चाह है बाजार में आसानी से मिल रही है।
पार्लर में 500 से 5000 रुपये तक की बुकिंग
करवा चौथ पर सजने और अपने को अलग दिखाने के लिए सुहागिनों ने ब्यूटी पार्लर पहुंचकर अभी से बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। बुकिंग 500 से लेकर 5000 रुपये तक हो रही है। ब्यूटी पार्लर संचालक कंचन का कहना है कि जो भी सुहागिन बुकिंग करवा रही हैं।
मेहंदी के रेट 100 से 1000 तक
सुहागिनें हाथ-पांव पर अरेबियन, राजस्थानी, बोंबे स्टाइल, ब्राइडिल आदि मेहंदी को ज्यादा पसंद करने के साथ बुकिंग भी करवा रही हैं। मेहंदी लगवाने के लिए 100 से लेकर 1000 रुपये तक बुकिंग की जा रही है।
पुरानी जेल-अंबेडकर चौक अस्थायी पार्किंग स्थल
जाम से बचाव के लिए पुलिस ने पुरानी जेल और चौक पर अस्थायी पार्किंग बनवा रही है। लोग अपने चार पहिया वाहन पुरानी जेल और दो पहिया वाहन अंबेडकर चौक के पास पार्क कर सकते हैं।