{"_id":"5845ad4c4f1c1be059448078","slug":"no-cache-burst-angry-broken-bank-counter-several-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो कैश पर फूटा गुस्सा, टूटे बैंकों के काउंटर, कई जगह हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो कैश पर फूटा गुस्सा, टूटे बैंकों के काउंटर, कई जगह हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खानपुर बैंक में टूटी काउंटर की जाली।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की पीएनबी शाखा में सोमवार दोपहर बाद 3:50 बजे कतार में खड़े लोगों के सब्र का बांध टूट गया। युवकों ने पुलिस की मौजूदगी में कैशियर की खिड़की तोड़ दी। तोड़फोड़ कर युवक बैंक के मुख्य द्वार के शीशे को तोड़कर भाग खड़े हुए। खासबात यह है कि ये सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पुलिसकर्मी कुछ नहीं कर पाए।
विज्ञापन
बैंक में मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि कुछ लड़कों ने लूट के इरादे से कैश केबिन की खिड़की तोड़ी। उनको पकड़ने का प्रयास किया गया तो वे गेट का शीशा तोड़कर भाग निकले। बैंक प्रबंधक वेदराम सिंह का कहना है कि कैशियर के गेट की जाली लाइन में धक्का देने से टूट गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने लाइन में लगे सभी पुरुष ग्राहकों को अहतियात के तौर पर बैंक परिसर से बाहर निकाल दिया। बाहर खड़े लोगों ने आरोप लगाया कि बैंककर्मी आधी रात से कतार में खड़े लोगों को आधा कैश बांटते है।
विज्ञापन
आधा कैश बैंक के चहेते ले जाते हैं। बैंक में चाय पानी पहुंचाने वाले चैक लाने व पैसा ले जाने का धंधा कर रहे हैं। बैंक बंद हो जाने के बाद बैंक के भीतर रसूखदार ग्राहकों को देखा जा सकता है।
कैशियर के केबिन का शीशा टूटा, आधा घंटा रुका काम
नए नोट लेने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में इतनी भीड़ जुटी कि धक्कामुक्की के चलते कैशियर केबिन का शीशा टूटकर गिर गया। शीशा टूटने के बाद गुस्साए बैंक कर्मचारियों ने कैश का लेन-देन बंद कर दिया। बाद में पुलिस के पहुंचने और लोगों को लाइन में लगाने और समझाने के बाद आधा घंटे बाद काम दोबारा शुरू किया गया।
सोमवार को सुबह 6 बजे से ही नोट लेने के लिए लोगों ने बैंकों के बाहर भीड़ जुट गई थी। सड़क पर जाम की स्थिति को देखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा में लोगों को बैंक के अंदर ले लिया गया था। लगभग 12.30 बजे अधिक भीड़ होने के चलते धक्का मुक्की के बीच कैशियर केबिन का शीशा टूटकर कैशियर की ओर गिर गया।
अफरातफरी के बीच कैशियर ने काम करना बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे सिटी इंचार्ज बच्चू सिंह ने सख्ती बरतते हुए लोगों को लाइन में लगने को कहा। कतार न लगने पर बैंक मैनेजर अंकुर अग्रवाल ने बिल्कुल मना कर दिया। बाद में कतार लगी तो लेनदेन शुरू किया गया।