{"_id":"65e0b8a142256d9bd107ee8e","slug":"nisha-and-ankush-top-in-800-meter-race-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-112312-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 800 मीटर दौड़ में निशा और अंकुश अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 800 मीटर दौड़ में निशा और अंकुश अव्वल
विज्ञापन
बुलंदशहर। आईपी कॉलेज प्रथम परिसर की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को शुरू हुई। टांडा स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छात्रा निशा और छात्र अंकुश सिंह पहले स्थान पर रहे।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सहसचिव ललित सिंघल, प्राचार्य डाॅ. अरविंद कुमार एवं उप प्राचार्य प्रो. पूनम पालीवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। प्राचार्य डा. अरविंद कुमार के अनुसार छात्राओं की 800 मीटर की दौड़ में रूबी ने दूसरा और शशि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों की 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में छात्र मुनेंद्र सिंह ने दूसरा और करण सिंह ने तीसरा स्थान पाया। छात्राओं की 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में छात्रा सविता ने पहले, शशि ने दूसरे और नेहा साहू ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। छात्रों की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गौरव कुमार ने पहले, निशांत कुमार ने दूसरे और मुनेंद्र सिंह ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। छात्राओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में छात्रा अंशु वर्मा ने पहला, सविता ने दूसरा और प्रतिभा शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। छात्रों की गोला फेंक प्रतियोगिता में छात्र नितिन कुमार सिंह ने पहला, रिहान ने दूसरा और अंकुश कुमार ने तीसरा स्थान पाया। छात्राओं की लंबी कूद प्रतियाेगिता में छात्रा अंशु वर्मा ने पहले, रूबी ने दूसरे और सविता ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। छात्रों की लंबी कूद प्रतियोगिता में विशाल ने पहले, गौरव कुमार ने दूसरे और प्रीत चौधरी ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। इसी तरह छात्र-छात्राओं ने अन्य प्रतियोगिताओं में भी जीत दर्ज कराई।
कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेलों का भी बहुत महत्व है। सहसचिव ललित सिंघल ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियां पढ़ने के साथ-साथ खेलों में विशेष रूचि रखकर देश का गौरव विदेशों में भी बढ़ा रही हैं। इस दौरान कॉलेज की क्रीड़ा सचिव डाॅ. छाया चौधरी, शिक्षक प्रो. अमित शर्मा, डाॅ.यशवंत राय, डाॅ.प्रीती चैधरी, डाॅ.अखिलेश सिंह, दीपक कुमार यादव, डाॅ.सुनील कुमार, डाॅ.रामकुमार, कम्मोद कुमार, दिव्या तेवतिया, मानसी मित्तल, हरीश कुमार, सबा चौधरी, खुशबू, शिवानी और मुनेश कुमार समेत कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।