{"_id":"68a4ad78e5e5530d5a0b7b68","slug":"nine-thousand-consumers-will-get-relief-from-unannounced-power-cuts-and-low-voltage-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-106288-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नौ हजार उपभोक्ताओं को अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नौ हजार उपभोक्ताओं को अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज से मिलेगी राहत
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर के तहसील उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें लो वोल्टेज, फाल्ट के कारण होने वाली अघोषित विद्युत कटौती से राहत से मिलने के आसार है। ऊर्जा निगम के अफसरों ने उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
तहसील विद्युत उपकेंद्र से नगर की एसडीएम कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी, सरकारी अस्पताल क्षेत्र गद्दीवाडा, रिसालदारान, बड़ा बाजार, चौधरीवाडा, काजीवाडा, सराय झाझन आदि मोहल्लों के करीब नौ हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। लोड के सापेक्ष उपकेंद्र की क्षमता कम होने के कारण फाल्ट होने से लोगों को अघोषित विद्युत कटौती के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है। अघोषित कटौती के कारण लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ती है। उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता काफी समय से अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज की समस्या के समाधान की मांग करते चले आ रहे हैं।
एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि तहसील उपकेंद्र की क्षमता पांच एमवीए से बढ़ाकर दस एमवीए करने की योजना है, जिसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रस्ताव के पास होने के साथ ही उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को फाल्ट के कारण होने वाली अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।