फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nine months after the submission of nine reminder unpaid bills

नौ रिमाइंडर के बाद भी जमा न किया नौ माह का बकाया बिल

Sat, 14 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 14 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की घोर लापरवाही के कारण शिकारपुर सीएचसी में गर्भवतियों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। सीएचसी पर पिछले नौ माह का बिजली बिल बकाया था। नौ माह से विद्युत निगम रिमाइंडर भेज रहा था, लेकिन अफसर तभी जागे, जब कनेक्शन काट दिया गया।

विज्ञापन


25 दिन पूर्व विद्युत निगम ने सीएचसी प्रभारी को अंतिम चेतावनी भी दी कि अस्पताल में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, 12 जनवरी को कनेक्शन काट दिया जाएगा। विद्युत निगम के शिकारपुर एसडीओ अनूप कुमार ने बताया कि शिकारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नौ माह बिल बकाया था। यह अप्रैल, 2016 से जमा नहीं किया जा रहा था। 
विज्ञापन


हर माह विद्युत निगम की ओर से अस्पताल प्रबंधन को बकाया जमा करने के लिए रिमाइंडर भेजा जा रहा था। सीएचसी में 40 किलो वाट का कनेक्शन है। नौ माह का बिल इकट्टा होने पर करीब 25 दिन पूर्व अस्पताल को कनेक्शन काटने की अंतिम चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर नहीं जागे। उधर, सीएचसी प्रभारी डा. बलराज सिंह का कहना है कि विद्युत निगम की ओर से 2 या तीन जनवरी को पांच लाख का बिल जमा करने के लिए रिमाइंडर आया था। उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी और बिल जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उनका आरोप है कि कनेक्शन गलत तरीके से काटा गया है।

यह है प्रक्रिया
पीएचसी या सीएचसी का बिजली बिल भी सामान्य प्रक्रिया के तहत हर माह ही जमा होता है। विद्युत निगम अस्तपालों को प्रत्येक माह बिल भेजता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास फंड न होने के कारण बिल कई माह लटक जाते हैं।


सूचना दिये जाने के बावजूद बिल जमा न करने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों के कनेक्शन काटे गए थे। सीएमओ के जल्द बिल जमा कराने का आश्वासन देने के बाद सप्लाई जुड़वा दी गई।- अनूप कुमार, एसडीओ, शिकारपुर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed